Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight : बीच मैदान भिड़ गए टीम इंडिया के ये स्टार क्रिकेटर, वीडियो हुआ वायरल

Must Read

Suresh-raina-Ravindra-Jadeja-Fight


Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight : क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है पर मैदान पर जब दो टीमें भिड़ती है तो कई बार माहौल गर्मा जाता है और बात कहासुनी तक भी पहुंच जाती है। वैसे तो खेलभावना के अनुसार ये चीजें मैदान पर होना सही नहीं है पर ये भी खेल का हिस्सा है। प्लेयर्स एक दूसरे पर छींटाकशी करते है जिससे सामने वाली टीम के खिलाड़ी का ध्यान भंग हो सके। मैच जीतने के लिए इस उकसावे वाली तकनीक को स्लेजिंग भी कहा जाता है और लगभग सभी टीमें ऐसा करती ही है। आपने कई बार दो टीमों के खिलाड़ियों को मैदान पर भिड़ते देखा होगा पर आज हम आपको एक किस्सा बताने जा रहे है जिसमे एक ही टीम के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और ये भारतीय टीम से ही जुड़ा हुआ है।

कैच छोड़ने पर बिगड़ा मामला – Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight

बात दरअसल साल 2013 में हुई एक त्रिकोणीय सीरीज के दौरान की है जिसमे भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका हिस्सा ले रहे थे। वेस्टइंडीज बनाम भारत मुकाबले में धोनी चोट के चलते बाहर थे और विराट कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए थे और विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। विराट ने 83 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम संघर्ष कर रही थी। इस दौरान 32 वें ओवर में Ravindra Jadeja गेंदबाजी करने आए और उनकी चौथी गेंद पर सुनील नरेन ने बड़ा हिट लगाया और गेंद बाउंड्री पर खड़े Suresh Raina के हाथों में पहुंची। अपनी शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर रैना इस कैच को पकड़ नहीं। पाए तो कैच टपका दिया। 

बीच मैदान भिड़े रैना और जडेजा – Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight

सुरेश रैना के कैच छोड़ने पर रविंद्र जड़ेजा आग बबूला हो गए और उन्होंने मैदान पर ही सुरेश रैना को काफी भला बुरा कहा। इसपर रैना ने भी पलट कर जवाब दिया और मामला इतना बढ़ गया कि इशांत शर्मा और विराट कोहली को आकर बीचबचाव करना पड़ा। दोनों को समझाबुझा कर शांत किया गया और खेल को आगे बढ़ाया गया। कुछ समय बाद माहौल शांत हो गया और दोनों की खिलाड़ी गुस्सा छोड़कर एक साथ नजर आए। वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में 102 रनों ने करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी कड़वाहट को भुलाकर ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाते देखे गए। 

मैच के बाद दोनों ने मिलकर मनाया जश्न – Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight

बाद में Suresh Raina और Ravindra Jadeja दोनों ने इस घटना को सिर्फ मैदान की परिस्थितियों से जोड़कर खेल का हिस्सा करार दिया। दोनों ने ये भी कहा कि खेल के दौरान टेंशन में कभी कभार ऐसा हो जाता है बाकी वो दोनों बेहद अच्छे दोस्त है। सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ने कई साल एक साथ क्रिकेट खेला है और आईपीएल में भी दोनों काफी समय चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। आज भी ये किस्सा जब आता है तो दोनों ही क्रिकेटर मुस्कुरा कर इसे याद करते है। चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम से इन दोनों खिलाड़ियों की कई शानदार यादें जुड़ी है और लंबे समय से ये दोनों बेहद अच्छे दोस्त है।

यहाँ देखें वीडियो : Suresh raina – Ravindra Jadeja Fight – 

IPL Cheerleaders Salary : चीयर लीडर्स की एक मैच की सैलरी उड़ा देगी आपके होश, साथ में मिलती है लग्जरी सुविधाएँ और आलिशान पार्टियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This