Greatest Records in IPL 2023 : इस सीजन हुए ऐसे कारनामे जो आजतक आईपीएल के इतिहास में नहीं देखे गए

Must Read

Greatest-Records-in-IPL-2023


Greatest Records in IPL 2023 : आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है पर इसका खुमार अब तक फैंस के दिलों में है। आईपीएल सीजन 16 कई मामलों में बेहद खास रहा है और इस बार कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो आजतक आईपीएल के इतिहास में नहीं देखे गए। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक का प्रदर्शन हो या फिर अंतिम गेंद पर इस सीजन के विनर का ऐलान, ये सीजन आईपीएल फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा। आज हम आपको आईपीएल 2023 में बड़े पांच ऐसे खास रिकॉर्ड के बारे में बता रहे है जो पहली बार बने है।

Top 5 Greatest Records in IPL 2023

1. सबसे ज्यादा छक्के

जैसे जैसे क्रिकेट के गेम का फॉर्मेट छोटा हुआ है बल्लेबाजों ने भी अपनी खेलने की शैली बदली है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हर किसी को पसंद आती है और इस सीजन बल्लेबाजों ने इस मामले में तूफानी खेल दिखाया। आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे जो आज तक किसी भी सीजन में नहीं लगे थे। आईपीएल 2022 में 1062 छक्के लगने का रिकॉर्ड था। इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगने का भी रिकॉर्ड बना और ये गिनती 2174 तक जा पहुंची।

2. 200+ टोटल का टूटा रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 में 37 बार 200+ का स्कोर बना जो किसी भी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा है। साथ ही इस सीजन 8 बार 200+ का टोटल टीमों ने सफलतापूर्वक चेज भी कर लिया। पिछले सीजन 18 बार 200+ स्कोर बना था।

3. सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल 2023 में बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बना। इस सीजन कुल 12 शतक लगाए गए और 153 अर्धशतक भी देखने को मिले। पिछले सीजन की बात की जाए तो उसमे 8 शतक और 112 फिफ्टी लगाई गई थी।

4. 3 बॉलर ने किया खास कारनामा

आईपीएल इतिहास में पहली बार सीजन 16 में 3 गेंदबाजों ने 25 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। साथ ही खास बात ये भी कि ये सभी खिलाड़ी एक ही टीम के थे। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी (28), मोहित शर्मा(27) और राशिद खान (27)ने 25 से ज्यादा खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

5. अनकैप्ड प्लेयर्स ने जमाया शतक

इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ जब 2 अनकैप्ड प्लेयर्स ने शतक जड़ा हो। इसमें पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जयसवाल का रहा तो दूसरा नाम पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह जिन्होंने इतिहास रच दिया। साथ ही नेट रनरेट के मामले में भी ये सीजन बेस्ट रहा। आईपीएल सीजन 16 में बल्लेबाजों ने धमक दिखाते हुए 8.99 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए है। (Greatest Records in IPL 2023)

Top 10 most expensive player in IPL History: इन खिलाडियों के पीछे पागल थी टीमें, बहा दिए करोड़ों रूपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This