Mumbai Indians vs Gujarat Titans Qualifier 2 IPL 2023 : महामुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

Must Read

Mumbai-Indians-vs-Gujarat-Titans-Qualifier-2


Mumbai Indians vs Gujarat Titans Qualifier 2 : 26 मई को IPL 2023 के महाकुंभ में Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। ये क्वालीफायर 2 है और जो टीम इस मैच को जीतेगी वो फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से खिताब के लिए भिड़ेगी। ये मैच कई मामलों में बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस जंग में एक तरह डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस है तो दूसरी तरफ सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस। दोनों ही टीम में कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे है बस फर्क इतना है कि गुजरात टाइटंस Chennai Super Kings के हाथों हार कर इस मुकाबले में पहुंची है तो वहीं मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स को रौंद कर इस मुकाबले में पहुंचे है। इस मैच में कई खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी जिनसे टीमों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए नजर डालते है आज के मैच MI vs GT  के उन प्लेयर्स पर जिनके साथ लाखों करोड़ों फैंस की उम्मीदें जुड़ी है।

Gujarat Titans के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

1. शुभमन गिल : Shubhman Gill

शुभमन गिल के लिए ये सीजन बेहद शानदार रहा है और क्वालीफायर मुकाबले में भी चेन्नई के खिलाफ वो Gujarat Titans के टॉप स्कोरर रहे थे। इस मैच को जीतने के लिए शुभमन गिल का चलना बेहद जरूरी है और वो खुद भी चाहेंगे कि इस मुकाबले में खुद को एक बार फिर स्टार प्लेयर साबित कर पाएं

2. हार्दिक पंड्या : Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या Gujarat Titans के कप्तान है और बीते साल उन्होंने अपनी टीम को ट्रॉफी जिताने में खास भूमिका निभाई थी। इस साल हार्दिक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है पर वो बड़े मैच के प्लेयर है और बीते साल फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक हर हाल में अपनी टीम को आज जीत दिलाना चाहेंगे।

3. राशिद खान : Rashid Khan

गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान इस सीजन 25 विकेट ले चुके है पर चेन्नई के खिलाफ वो खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। राशिद खान इस मैच में अपनी चमक बिखेर कर Gujarat Titans को फाइनल में पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे और फैंस को भी इस स्टार स्पिनर से काफी उम्मीदें है। राशिद खान अहम मैचों में कई बार करिश्माई खेल दिखा चुके है।

4. डेविड मिलर: David Miller

Gujarat Titans के लिए मध्यक्रम में डेविड मिलर का किरदार बेहद खास रहता है और टीम को कई बार इन्होंने मुश्किल वक्त में डूबने से बचाया है। चेन्नई के खिलाफ इनका बल्ला भी खामोश रह गया था। डेविड मिलर के बल्ले से इस सीजन कोई खास पारी नहीं निकली है पर वो चाहेंगे कि मुंबई के खिलाफ वो अपनी परफॉर्मेंस पर खरे उतरे और फैंस को यादगार जीत का स्वाद चखाएं।

5. मोहम्मद शमी : Mohammad Shami

गुजरात टाइटंस को हर मैच में शुरुआती विकेट दिलाकर शमी ने इस पूरे आईपीएल सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है। चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। शमी पर्पल कैप लिस्ट में टॉप पर है और वो चाहेंगे कि मुंबई के खिलाफ एक बार फिर उनकी स्विंग गेंदबाजी का जलवा देखने को मिले और Gujarat Titans इस अहम मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचे।

Mumbai Indians के इन खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार

1.रोहित शर्मा : Rohit Sharma

इस पूरे आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा ने 15 मैचों में 324 रन बनाए है और दो अर्धशतक लगाए है। उनके नाम के हिसाब से उनका प्रदर्शन मेल नहीं खाता पर ये दिग्गज खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ने के लिए जाने जाते है। रोहित से Mumbai Indians के फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी और देखना होगा कि क्या रोहित शर्मा आज कुछ बड़ा कारनामा कर पाएंगे।

2. ईशान किशन:  Ishaan Kishan

इस पूरे आईपीएल सीजन ईशान किशन 15 मैचों में 454 रन बना चुके है। गुजरात के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस और उनके फैंस चाहेंगे कि ईशान किशन के बल्ले से कोई बड़ी पारी निकले। इस सीजन 3 अर्धशतक जमा चुके ईशान किशन अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते है तो ये Mumbai Indians के लिए बेहद खास हो सकता है।

3. सूर्यकुमार यादव: Suryakumar Yadav

इनकी तूफानी बल्लेबाजी का तोड़ निकालना गेंदबाजों के लिए अनसुलझी पहेली बन चुकी है। इस सीजन भी सूर्यकुमार यादव ने Mumbai Indians को प्लेऑफ तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाई है। अगर इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते है तो गुजरात के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा और सूर्या जैसे बल्लेबाज के आगे कोई भी स्कोर बड़ा नहीं होता।

4. आकाश मधवाल : Akash Madhwal

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लेने का करिश्माई कारनामा कर चुके आकाश मधवाल से भी Mumbai Indians को काफी उम्मीदें है। फैंस के लिए हीरो बन चुके आकाश मधवाल इस अहम मुकाबले में भी अपना प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करेंगे और जिस लय में वो गेंदबाजी कर रहे है गुजरात के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते है। शुरुआत के ओवर्स में अगर मधवाल का जादू चला तो मुंबई इस मैच पर पकड़ बना सकता है।

5.पीयूष चावला : Piyush Chawla

बेहद अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। पर्पल कैप लिस्ट में भी वो टॉप 5 में है। इस सीजन वो अपना स्पेल शुरू करते ही कई बार वो पहली गेंद पर विकेट भी चटका चुके है। Mumbai Indians को उम्मीद रहेगी की पीयूष चावला एक बार फिर धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करें और मुंबई के लिए फाइनल की राह आसान करें।

MI vs GT : मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस  दोनों ही टीमें एक दूसरे से कम नहीं आंकी जा सकती है। मुंबई इंडियंस ने कितनी ही बार ऐसे मुकाबले खेले और जीते है वहीं गुजरात टाइटंस की टीम किसी भी वक्त मैच को अपने पाले में झुकाने के लिए जानी जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा की कौन इस महा मुकाबले में बाकी अपने नाम करता है। GT vs Mi गुजरात और मुंबई की टीमें आईपीएल में तीन बार भिड़ चुकी है जिसमे मुंबई ने दो बार जीत हासिल की है तो वहीँ एक मैच में गुजरात ने मुंबई को हार का स्वाद चखाया। 

ये भी पढें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This