Cricketer Rashid Khan Net Worth and Lifestyle 2023 : महल में रहते है अफगान क्रिकटर राशिद खान, करोड़ों की कमाई और नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Must Read

Cricketer-Rashid-Khan-Net-Worth-and-Lifestyle-2023


Cricketer Rashid Khan Net Worth and Lifestyle 2023 : Afghanistan की शान राशिद खान क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम है और अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में भी हर साल इनकी फिरकी का जादू खूब चलता है। राशिद खान ने आईपीएल में साल 2017 में डेब्यू किया था और करीब पांच साल हैदराबाद की तरफ से खेलने के बाद पिछले सीजन से वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा है। एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ Rashid Khan समाज सेवा के लिए भी काफी काम करते है। फैंस अक्सर राशिद खान की नेट वर्थ और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानने को उत्सुक रहते है तो आइए इस स्टार फिरकी गेंदबाज की जिंदगी को और करीब से जानते है।

Rashid Khan के पास है आलीशान घर

राशिद खान महज 24 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। Afganistan के जलालाबाद में राशिद खान की आलीशान कोठी है। उनका घर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से करीब 150 किमी दूर है। राशिद खान यहां अपने 6 भाइयों और 4 बहनों के साथ रहते है। राशिद खान के माता पिता काफी पहले गुजर चुके है जिस वक्त वो अपने क्रिकेट करियर शुरू भी नहीं कर पाए थे। सही मायनों में कहा जाए तो राशिद खान का घर किसी महल से कम नहीं है। राशिद खान अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।

राशिद खान का कार कलेक्शन – Rashid Khan car collection

क्रिकेटर राशिद खान साल भर क्रिकेट में व्यस्त रहते है और ज्यादातर वो अफगानिस्तान से बाहर ही होते है। आईपीएल के अलावा वो बिग बैश, पीएसएल जैसी लीग और काउंटी क्रिकेट भी खेलते है। इस वजह से वो कार का अधिक इस्तेमाल नहीं करते है, उनके पास सिर्फ दो कार है जिसमे लैंड रोवर वॉग, टोयोटा फॉर्च्यूनर कार शामिल है। इससे पहले उनके पास आउटलैंडर Phev भी थी जिसे उन्होंने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए ऑक्शन पर बेच दिया था। राशिद जल्द अपने कार कलेक्शन में एक खास कार शामिल करने जा रहे है जिसका खुलासा वो जल्द करेंगे।

Hit Afghan Players in IPL 2023 : इस आईपीएल कैबेरियन आंधी को पीछे छोड़ इन 4 अफगान खिलाड़ियों ने मचाया तूफ़ान

IPL से करोड़ों कमाते है Rashid Khan

साल 2017 में राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीद था और साल 2018 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 9 करोड़ रुपए कर दी गई थी। करीब 5 साल सनराइजर्स के साथ राशिद का कॉन्ट्रैक्ट रहा और फिर साल 2022 में इस अफगानी स्पिनर को Gujarat Titans ने 3 साल के लिए 15 करोड़ रुपए सालाना की फीस के साथ साइन किया है। इसके अलावा राशिद खान पीएसएल और बिग बैश क्रिकेट में खेलने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते है।

राशिद खान ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करते है खूब कमाई

राशिद खान के पास कई बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट है जिनमे लेवल अप 11, मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक, PAYNTR क्रिकेट, और SG जैसे ब्रांड्स शामिल है। कुछ साल पहले तक राशिद खान Puma के लिए भी एंडोर्समेंट करते थे। My 11 circle के लिए भी उन्हें सौरव गांगुली और शेन वॉटसन जैसे सितारों के साथ साइन किया गया है।

Rashid Khan की Net worth

साल 2023 के आंकड़ों तक राशिद खान के पास कुल 4 मिलियन डॉलर यानी 30 करोड़ रुपए की नेट वर्थ है। इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी के अलावा Rashid Khan को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी 72.82 लाख रुपए सैलरी मिलती हैं। राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान है और वो अफगानिस्तान के इतिहास में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी भी है। अपनी लोकप्रियता के चलते राशिद खान के पास जबरदस्त फेस वैल्यू है।

चैरिटी में भी Cricketer Rashid Khan काफी आगे

राशिद खान अपना खुद का एक क्लॉथिंग ब्रांड चलाते है जिसका नाम RK 19 है। इसकी कमाई का 5 प्रतिशत हिस्सा राशिद खान फाउंडेशन को जाता है जो गरीब बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए काम करता है। राशिद खान को UNICEF द्वारा अफगानिस्तान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है और इसमें उनका काम अफगान बच्चियों और लड़कियों के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। साथ ही कुपोषण और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी राशिद खान काफी काम करते है। कहना गलत नहीं होगा कि राशिद खान जितने बेहतरीन क्रिकेटर है उतने ही बड़े समाजसेवी भी है और मानवता के लिए शानदार काम कर रहे है।

Yashasvi Jaiswal Net Worth : टेंटों में सोकर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल अब है करोड़ों के मालिक, जानिये कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This