सर्जरी के चलते क्या Mahendra Singh Dhoni छोड़ेंगे CSK की कप्तानी, ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान

Must Read

new-csk-captain-after-dhoni

इस बार आईपीएल 2023 में Chennai Super Kings का जलवा रहा और फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस से जीत हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी सीएसके ने अपने नाम कर लिया। वहीं जीत के बाद भी Mahendra Singh Dhoni की सन्यास लेने की खबर लगातार बरकरार है। यहां तक कि इस मामले में धोनी ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया है लेकिन लोगों के बीच अभी भी यह चर्चा में है कि आगे CSK की जिम्मेदारी किसके कंधे होगी। यह बात सच है कि इस IPL में महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा फोकस नहीं कर पा रहे थे क्योंकि वह अपने घुटने के दर्द से परेशान थे। ऐसे में यह सवाल काफी लोगों के मन में है कि आखिर धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। अब इसे लेकर एक नया नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

क्या Mahendra Singh Dhoni  लेंगे आईपीएल से सन्यास

दरअसल आईपीएल की शुरुआत से ही यह कहा जा रहा था कि धोनी इस बार अंतिम लीग खेल रहे हैं। हालांकि इस बारे में मैच जीतने के बाद माही ने कहा था कि अभी वह ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच माही की सन्यास लेने की खबर लगातार चर्चा में है। अब कहा जा रहा है कि MSD के बाद एक जांबाज युवा खिलाड़ी के कंधे पर यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

Ravindra Jadeja को दी गई थी कप्तानी

आपको याद होगा कि आईपीएल 15 में Mahendra Singh Dhoni  से कप्तानी की जिम्मेदारी लेकर रविंद्र जडेजा को सौंपा गया था। हालांकि उस बार टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया इसलिए एक बार फिर धोनी को उनकी कप्तानी वापस मिल गई। धोनी इस बार टीम को लीड करते हुए नजर आए थे और उनकी कप्तानी में टीम इस बार फिर IPL 2023 पर कब्जा कर लिया। सीएसके के लिए एक बड़ा और कठिन फैसला है कि वह धोनी के बाद यह जिम्मेदारी किसे दे सकते हैं। अब धोनी की रिप्लेसमेंट को लेकर एक नया नाम सामने आ रहा है।

इस क्रिकेटर को सौंपी जा सकती है कप्तानी

कहा जा रहा है कि शायद एमएस धोनी के सन्यास लेने के बाद सीएसपी की जिम्मेदारी Ruturaj Gaikwad के सिर दी जाएगी। ऋतुराज टीम की कप्तानी को संभालते हुए नजर आएंगे। इस बारे में अब तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बात सच है कि इस क्रिकेटर के नाम बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड दर्ज है। वह अपनी सलामी बल्लेबाजी को लेकर काफी मशहूर है और लोगों के बीच उनकी काफी डिमांड है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर Chennai Super KIngs की जिम्मेदारी किसे मिलती है और अगर गायकवाड को मिलती है तो वह इसे किस तरह मैनेज करते हैं। वैसे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए Mahendra Singh Dhoni बेस्ट कैप्टन है लेकिन अगर वह सन्यास लेते हैं तो टीम को एक नए कप्तान की जरूरत है।

Mahendra Singh Dhoni Investments : दिग्गज खिलाडी के साथ – साथ तगड़े बिजनेसमैन भी है माही, इन बड़ी कंपनियों के है मालिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: This match between the two teams will be played in New Chandigarh.IPL 2026: The thrilling season of...

More Articles Like This