Mumbai Indians की मालकिन Nita Ambani की पोती की पहली झलक आयी सामने, तस्वीरें हुई वायरल

Must Read

nita-ambani-becomes-grand-mother

आईपीएल टीम Mumbai Indians की मालकिन Nita Ambani के घर में खुशियों की बारिश हुई है और ऐसा हो भी ना क्यों जब अंबानी परिवार में खुद लक्ष्मी जी का आगमन हुआ है। जी हां, बीते दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक बार फिर पेरेंट्स बने हैं। श्लोका ने नन्ही परी को जन्म दिया है। बेबी गर्ल के आगमन से अंबानी परिवार में खुशियों की लहर दौड़ उठी है और ऐसे में नीता अंबानी के पैर जमीन पर नहीं है। अपनी पोती का स्वागत करने के लिए नीता कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही थी और ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। फोटोज और वीडियो में Nita Ambani काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वही एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसे देख यह कहा जा रहा है कि उनकी गोद में उनकी पोती है। 

Nita Ambani परिवार में खुशियों की लहर

बीते दिनों यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई जब श्लोका ने बेटी को जन्म दिया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें पिंक और व्हाइट बैलून के साथ डेकोरेशन की कई सामान गाड़ी से निकाले जा रहे थे। कहा जा रहा था इन सामान को नन्ही परी का स्वागत करने के लिए लाया गया था। श्लोका के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नन्ही परी के स्वागत में मुकेश अंबानी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे। 

श्लोका के घर में नन्ही परी का स्वागत

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक श्लोका अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे अपने घर गई थी जहां ननिहाल में नन्ही परी का स्वागत हुआ था। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे मुकेश अंबानी खुद अपनी बहू और पोती का स्वागत करने के लिए अस्पताल गए थे। इस दौरान गाड़ियों का काफिला नजर आया था। फिलहाल श्लोका अपनी न्यू बोर्न बेबी को लेकर काफी चर्चा में है। 

Nita Ambani की यह फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें नीता अंबानी अपनी गोद में एक बच्ची को लेकर मुस्कुराती हुई पोज दे रही है। कहा जा रहा है कि यह आकाश अंबानी की बेटी है।बता दें कि श्लोका और आकाश इससे पहले भी एक बेटे का स्वागत कर चुके हैं। उसका नाम पृथ्वी है। पृथ्वी और मुकेश अंबानी की बॉन्डिंग जबरदस्त है और दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। 

बचपन के दोस्त हैं श्लोका और आकाश

Nita Ambani के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बात करें तो दोनों बचपन के दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से वे एक-दूसरे को जानते थे और बचपन का प्यार शादी में तब्दील हो गया। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रहे हैं और अपनी बेटी को पाकर खुश होना तो लाजिमी है।

MI Owner Nita Ambani Car Collection : ये है Mumbai Indians की मालकिन नीता अंबानी की पसंदीदा कारों का कलेक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan Crush India in Just 23 Balls, Win by 4 Wickets

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan produced a stunning batting performance to defeat India by four wickets...

More Articles Like This