Ruturaj Gaikwad Marriage : चेन्नई के स्टार प्लेयरने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, खूबसूरत तस्वीरें हुए वायरल

Must Read

Ruturaj-Gaikwad-Marriage


Ruturaj Gaikwad Marriage : महेंद्र सिंह धोनी के चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड बीती रात अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड के सात शादी के बंधन में बंध गए। ऋतुराज ने अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार से शादी की है जो खुद भी एक क्रिकेटर है।  बीते महीने से ये कयास लगाए जा रहे थे कि ऋतुराज जल्द अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर चुके है। 3 जून को महाबलेश्वर में ऋतुराज और उत्कर्षा ने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। ये एक बेहद निजी शादी समारोह रहा और इसमें सिर्फ दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जो खूब वायरल हो रही है। फैंस ने इस नए शादीशुदा जोड़े को आने वाले जीवन के शुभकामनाएं दी है और वाकई में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। (Ruturaj Gaikwad Marriage )

पेशे से क्रिकेटर है Utkarsha Pawar

बता दें, उत्कर्षा पवार क्रिकेटर है और महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। क्रिकेट खेलने के अलावा उत्कर्षा ने पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंस से भी पढ़ाई कर रही है। उत्कर्षा मूल रूप से पुणे की ही रहने वाली है। क्रिकेट में वो लिस्ट ए क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। वो दाएं हाथ की मीडियम पेसर और बल्लेबाज है। हाल ही में आईपीएल के दौरान उत्कर्षा चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करती भी नजर आती थी। 

फाइनल में जीत के बाद कपल ने धोनी से लिया था आशीर्वाद

आईपीएल 2023 में सीएसके के फाइनल जीतने के बाद ऋतुराज और उत्कर्षा ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी और साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। आईपीएल में Ruturaj Gaikwad का सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन रहा था और उन्होंने इस सीजन 17 मैचों में 590 रन भी बनाए थे। इस लाजवाब प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला पर शादी की वजह से ऋतुराज को इसके लिए मना करना पड़ा।

ऋतुराज को WTC फाइनल के लिए चुना गया 

आईपीएल सीजन 16 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताब दिलाने में ऋतुराज गायकवाड का अहम योगदान रहा और उन्हे इसी प्रदर्शन की वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए रिजर्व प्लेयर्स में चुना गया था। शादी की वजह से ऋतुराज टीम इंडिया के साथ लंदन नहीं गए और उन्होंने बीसीसीआई को अपनी स्थिति बताकर अपना नाम वापस ले लिए। शादी के लिए उन्हें बीसीसीआई से भी छुट्टी दे दी और अब ऋतुराज अपनी दुल्हनियां के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। (Ruturaj Gaikwad Marriage )

Sara Tendualkar Latest Pics : समुन्दर किनारे मस्ती करती नजर आयी सचिन की लाड़ली, तस्वीरें हुई वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This