Nitish Rana Love Story : दोस्त की बहन पर दिल हार बैठे थे नितीश राणा, जानिये क्या करती है Sachi Marwah

Must Read

Nitish-Rana-Love-Story


Nitish Rana Love Story :
IPL टीम Kolkata Night Riders के कप्तान नितीश राणा खेल के मैदान में जलवे दिखाने के लिए काफी पॉपुलर हैं। वह अपनी दमदार बैटिंग से लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं यही वजह है कि केकेआर ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी सौंप दी है। अगर क्रिकेट से परे नितीश राणा की लव स्टोरी की बात करें तो वह काफी दिलचस्प है। नितीश अपने पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं। Nitish Rana की पत्नी Sachi Marwah खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। कहा जाता है कि सांची और नीतीश की मुलाकात काफी दिलचस्प थी।

दोस्त की बहन पर दिल हार बैठे थे Nitish Rana

सांची और नितीश एक-दूसरे को प्यार तो करते थे लेकिन जता नहीं पा रहे थे हालांकि आज दोनों पति पत्नी हैं। ऐसे में उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जानना तो बनता है। आइए जानते हैं आईपीएल टीम KKR के कप्तान नीतिश राना की लव स्टोरी। नितीश ने सांची को पहली नजर में देखा और प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। पहली नजर में दिल हार बैठे और उन्होंने जब सांची को लेकर जांच पड़ताल किया तो उन्हें पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि उनके दोस्त परम की बहन है। जी हां परम नीतीश के दोस्त हैं जिनके साथ वह अक्सर फुटबॉल खेला करते थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और इस बीच नीतीश को यह खबर नहीं थी कि Sachi Marwah परम की बहन है।

Nitish-Rana-Love-Story

कुछ इस तरह हुई Nitish और Sachi की शादी

यह तो सिर्फ नितीश की तरफ से था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सांची के मन में क्या चल रहा है। वहीं बाद में नीतीश ने पहल करते हुए सांची को मैसेज किया था और वह भी उनमें दिलचस्पी लेने लगी थी। दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गया। 2016 में हुई मुलाकात और 2018 तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली। 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की लव स्टोरी जितनी दिलचस्प थी उतनी ही शादी भी। शादी के लिए जब उन्होंने अपने घर वालों को बताया तो वो मान गए और दोनों का रिश्ता आज कामयाब है।

काफी स्टाइलिश हैं Sachi Marwah

पहल भले ही नितीश राणा ने की हो लेकिन सांची भी उन्हें दिलो जान से मोहब्बत करती है। सांची की बात करें तो वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं और खूबसूरती में अपने जलवे दिखाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत है कि वह रियल लाइफ में कितनी स्टाइलिश है।

Nitish-Rana-Love-Story

Star Sports Top 5 Female Anchors in IPL 2023 : ये हैं स्टार स्पोर्ट्स की खूबसूरत फीमेल एंकर्स IPL 2023

टॉम एंड जेरी की तरह है Nitish Rana और Sachi Marwah का रिश्ता

अगर उनके पेशे की बात करें तो सांची एक Interior Designer है और अपने करियर में वो काफी आगे जा रही हैं। वहीं अगर नितीश राणा और उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। नीतीश ने इस बात का खुलासा किया है कि वह और उनकी पत्नी टॉम एंड जेरी की तरह हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और दोनों की आपस में अनबन भी होती है।

केमिस्ट्री के कायल हैं लोग

रिपोर्ट की मानें तो Nitish Rana के घर में क्रिकेट की कोई बात नहीं होती है क्योंकि सांची को इस बारे में जानकारी नहीं है।वहीं पहले नीतीश को घर में रहना पसंद था और सांची को पार्टी करना लेकिन शादी के बाद यह बिलकुल अलग हो गया। अब सांची को घर रहना पसंद है तो नितीश को दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद है। कपल आए दिन अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है।

बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं सांची

यह बात सच है कि नीतीश और सांची एक दूसरे से जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं और यह केमिस्ट्री उनकी तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं। Nitish Rana भी अपनी पत्नी के बेहद करीब हैं। Nitish Rana अपने Cricket Career से अपनी पत्नी के लिए भी समय निकालते हैं। वही अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हें डायरी लिखना पसंद है और वह अपनी डायरी में हर चीज को शेयर करते हैं। क्रिकेटर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को अपना क्रश मानते हैं। नितीश अपनी पत्नी Sachi Marwah से काफी प्यार करते हैं और यह बात सच है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को स्टाइल और फैशन के मामले में टक्कर देती हैं। (Nitish Rana Love Story)

Cricketer Glen Maxwell Love Story : पहली नजर में देसी गर्ल Vini Raman पर फ़िदा हो गए थे मैक्सवेल, 5 साल तक किया इंतजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: The thrilling season of IPL 2026 has officially begun. So far, we have witnessed some spectacular action...

More Articles Like This