Cricketers Marry Actresses : बॉलीवुड के ग्लैमर से बच नहीं पाए ये क्रिकेटर, एक ने कर ही दी थी हद

Must Read

Cricketers-Marry-actresses


Cricketers Marry Actresses : बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी गहरा है तभी तो इंडियन क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में पड़ जाते हैं और यह प्यार इस कदर हावी होता है कि शादी के बंधन में भी बंध जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर के अफेयर के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी है जो इंडियन क्रिकेटर्स की दुल्हनिया बन चुकी हैं। जी हां, क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस पहले प्यार और डेटिंग फिर उन्हें अपनी जीवनसंगिनी बना लेते हैं। इस लिस्ट में ऐसे नाम भी शामिल हैं जो जिसे सुनकर शायद आपके होश भी उड़ जाए। यह बात सच है कि कई क्रिकेटर ऐसे रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं को अपना हमसफर बनाया और फिर शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टॉप क्रिकेटर्स का नाम जो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद बसा चुके हैं घर। 

Cricketers Marry Actresses – विराट कोहली – Virat Kohli

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम टॉप पर है। लंबे समय तक अनुष्का शर्मा को डेट करने के बाद विराट ने उन्हें अपनी जीवनसंगिनी बना लिया। कहा जाता है कि विराट और अनुष्का एक दूसरे के प्यार में पागल थे।इतना ही नहीं दोनों का कई बार ब्रेकअप भी हुआ था लेकिन अंत में उन्होंने शादी से अपने रिश्ते को पूर्ण विराम लगाया। आज वह शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। कपल आज बेटी वामिका के प्राउड पैरेंट्स भी हैं। वहीं अनुष्का शर्मा आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है और कई फिल्मों में नजर आने वाली भी है। 

Cricketers Marry Actresses – हार्दिक पांड्या – Hardik pandya

बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने वाले लिस्ट में हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है। फिल्हाल हार्दिक शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनका दिल भी बॉलीवुड में नजर आ चुकी नताशा स्टोनविक ने चुराया था। कहा जाता है कि नताशा को पहली नजर में देख कर हार्दिक क्लीन बोल्ड हो गए थे। वहीं लगभग 6 महीने तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जल्दबाजी में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली और फैंस को यह खुशखबरी दी थी। आज दोनों एक बेटे अगस्त के माता-पिता हैं। 

Cricketers Marry Actresses – केएल राहुल – KL Rahul

अथिया शेट्टी बॉलीवुड की एक्ट्रेस जो भले ही फिल्मों में कम नजर आई हो लेकिन केएल राहुल संग उनकी डेटिंग की खबरें लगातार लाइमलाइट में रही है। इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया को डेट करने के बाद आज उन्हें अपनी जीवनसंगिनी बना चुके हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल को कई बार स्पॉट किया जाता है। कहा जाता है कि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया था। 

Cricketers Marry Actresses – हरभजन सिंह – Harbhajan Singh

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में अपना सिक्का जमा चुके हरभजन सिंह को कैसे भूल सकते हैं। इस लिस्ट में हरभजन का नाम भी शामिल है जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी कर फैंस को चौंका दिया था। हरभजन गीता बसरा को अपनी दुल्हनिया बना चुके हैं और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आज दोनों अपने बच्चों को संभाल रहे हैं। 

Cricketers Marry Actresses – युवराज सिंह – Yuvraj Singh

बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हेजल कीच आज इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की दुल्हनिया है। वह फिल्मों में जादू चलाने के अलावा युवराज सिंह पर भी जादू चलाने में कामयाब हुई और यही वजह है कि आज दोनों शादीशुदा जिंदगी को खूब इंजॉय कर रहे हैं। इस लिस्ट में युवराज सिंह का भी नाम शामिल है जो बॉलीवुड हसीना के प्यार में पड़ गए थे।

Sara Tendualkar Latest Pics : समुन्दर किनारे मस्ती करती नजर आयी सचिन की लाड़ली, तस्वीरें हुई वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: This match between the two teams will be played in New Chandigarh.IPL 2026: The thrilling season of...

More Articles Like This