Biggest Sixes in IPL History – ये है आईपीएल इतिहास के Top 10 सबसे लम्बे छक्के, इस खिलाड़ी का है रिकॉर्ड

Must Read

Biggest-Sixes-in-IPL-History

Top 10 Biggest Sixes in IPL History : आईपीएल सीजन 16 अपने चरम पर है और हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। इस सीजन भी कई सारे हाई स्कोरिंग मैच हुए है जिसमे लगने वाले चौकों छक्कों को दर्शकों ने खूब एंजॉय किया।  आज हम आपको बता रहे आईपीएल इतिहास के 10 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के रिकॉर्ड के बारे में जिन्होंने तो गेंद को तारामंडल की ही सैर करा दी।

10. लियम लिविंगस्टोन – 

इस सीजन पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे लियम लिविंगस्टोन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है और लंबे – लंबे छक्के लगाना इनकी खूबी है। आईपीएल 2022 में इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 117 मीटर का लंबा छक्का लगाया था जो इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

9.गौतम गंभीर – 

केकेआर को दो बार आईपीएल का चैंपियन बनने वाले गौतम गंभीर ने भी 117 मीटर का छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। साल 2013 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ श्रीसंत की गेंद पर 117 मीटर का जोरदार छक्का जड़ा था।

8. बेन कटिंग – 

साल 2016 के आईपीएल के फिनाले में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बेन कटिंग ने 117 मीटर का यादगार छक्का जड़ा था। इस मैच आरसीबी के खिलाफ में बेन ने 15 गेंदों में 39 रन ठोककर SRH को जीत दिलाई थी। वो इस मैच में मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।

7. रॉस टेलर – 

साल 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान रॉस टेलर ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 119 मीटर का छक्का लगाया था। 

6. युवराज सिंह – 

एक ओवर में 6 छक्के लगाने के रिकॉर्डधारी युवराज सिंह को सिक्स हिटिंग मशीन कहा जाता है और आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 119 मीटर का छक्का जड़ा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए ये छक्का उन्होंने तेज गेंदबाज एलबी मॉर्केल की गेंद पर जड़ा था।

IPL 2023 Top 5 Commentetor : ये है आईपीएल के टॉप 5 कमेंटेटर, जिनके दीवाने है फैंस

5. क्रिस गेल – 

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल भी अपने लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है और इन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे की टीम के खिलाफ साल 2013 में 119 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।

4. रोबिन उथप्पा – 

साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए रोबिन उथप्पा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 120 मीटर का यादगार छक्का लगाया था। ये कारनामा उन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया था।

3. एडम गिलक्रिस्ट – 

इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन में की जाती है। ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 122 मीटर का जोरदार छक्का लगाया था।

2. प्रवीण कुमार – 

अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर प्रवीण कुमार ने साल 2011 के आईपीएल में बल्लेबाजी में भी अपनी ताकत का नमूना दिखाया। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए प्रवीण कुमार ने मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की गेंद 124 मीटर का रिकॉर्ड ब्रेकिंग छक्का जड़ा था।

1.एलबी मोर्कल – 

आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी ऑल राउंडर के नाम है। साल 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए मॉर्केल ने डेक्कन चार्जर के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर का छक्का लगाया था। उनका ये रिकॉर्ड अब तक बरकरार है, अब देखना दिलचस्प होगा की कौन उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करके नया रिकॉर्ड बनाता है।

Biggest Fights in IPL History : आईपीएल में गाली गलौच से लेकर हाथापाई तक पहुँच गए थे ये खिलाड़ी, देखिये लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: The thrilling season of IPL 2026 has officially begun. So far, we have witnessed some spectacular action...

More Articles Like This