Prasidh Krishna Marriage : WTC के बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने की शादी, ट्रेडिशनल अंदाज हुआ वायरल

Must Read

Prasidh-Krishna-Marriage


Prasidh Krishna Marriage : एक तरफ जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जारी है वहीं दूसरी ओर एक और खबर सामने आई है जो फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है। हाल ही में 6 जून को उन्होंने सगाई की थी और अब प्रसिद्ध कृष्णा की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में Prasidh Krishna अपनी पत्नी को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे है। प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी रचाई है और तस्वीर में उनके चेहरे में शानदार मुस्कान देखी जा सकती है। फैंस को उम्मीद है जल्द ही प्रसिद्ध कृष्णा अपनी शादी की अन्य तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करेंगे।

Prasidh Krishna ने आईपीएल 2023 का सीजन नहीं खेला 

प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है और टीम के लिए लीड गेंदबाज की भूमिका निभाते है। आईपीएल 2023 में स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा नहीं बन पाए और एक भी मैच नहीं खेला। टीम को उनकी कमी बेहद खली और गेंदबाजी क्रम भी इस वजह से बेहद कमजोर लगा। उम्मीद है अगले सीजन में वो शानदार वापसी करेंगे।

Prasidh Krishna को आईपीएल से मिला था टीम इंडिया का टिकट

प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2018 में डेब्यू किया था और उन्हें  अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते टीम इंडिया के लिए 2021 में डेब्यू करने का मौका मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में अब तक कुल 51 मैच खेले है और 49 विकेट अपने नाम।किए है। वहीं टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 14 एकदिवसीय मैचों में 25 विकेट अब तक लिए है। 

राजस्थान रॉयल्स ने बनाया Prasidh Krishna को करोड़पति

प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें कमलेश नगरकोटी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। केकेआर ने प्रसिद्ध कृष्णा को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था और अपने डेब्यू सीजन में प्रसिद्ध कृष्णा ने 7 मैचों में 10 विकेट लिए थे। इसके बाद 2021 तक प्रसिद्ध कृष्णा लगातार 4 साल तक केकेआर का हिस्सा रहे। साल 2022 में प्रसिद्ध कृष्णा की किस्मत खुली जब राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए 10 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए खरीदा। इस सीजन भी प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ की फीस पर रिटेन किया गया था पर वो चोट के चलते पूरे आईपीएल सीजन खेल नहीं पाए। (Prasidh Krishna Marriage)

Also Read : 

Krunal Pandya – Pankhuri Sharma Love Story : पूरी मुंबई इंडियंस टीम के सामने किया था क्रुणाल ने प्रोपोज़, ऐसी है बॉन्डिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This