Pakistan Disaster 2023 : World Cup जीतने के बाद ट्रॉफी ही कर दी थी गुम, विजेता पाकिस्तानी कप्तान को झेलने पड़े सितम

Must Read

Pakistan Disaster :भारत की तरह ही पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है। पाकिस्तान से कई शानदार क्रिकेटर निकले है जिन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया है पर पाकिस्तानी क्रिकेट में कुछ ऐसे कारनामे भी जिन्होंने दुनिया के सामने उन्हें शर्मसार भी किया है। पाकिस्तानी क्रिकेट ने स्पॉट फिक्सिंग से लेकर डोपिंग कांड में कई बार बदनामी झेली और उन्हें कई खिलाड़ी International Cricket से बैन हुए पर क्या आप जानते है पाकिस्तान को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी खो देने पर भी शर्मसार होना पड़ा था। आइए जानते है क्या है ये किस्सा और इसके चलते किसका हुआ करियर बर्बाद ।

Pakistan Disaster : World Cup की ट्रॉफी हुई गुम

Pakistan Disaster : World Cup की ट्रॉफी हुई गुम
Pakistan Disaster : World Cup की ट्रॉफी हुई गुम

Pakistan Disaster : ये बात साल 2004 की है जब Pakistan ने वेस्टइंडीज को हराकर अंडर 19 का World Cup जीता था। जीत के जश्न में टीम और सपोर्ट स्टाफ इतना मगन था कि जब टीम ढाका से वापस अपने देश लौट रही थी तो दुबई में उनकी ट्रॉफी की गुम हो गई। सारी मीडिया टीम और सपोर्ट स्टाफ का वेलकम करने के लिए खड़ी थी और दुनिया भर की नजरें उन पर थी तब उन्हें पता चला की लगेज में ट्रॉफी कहीं गुम हो गई। सबके सामने बदनामी होने के बाद कई खिलाड़ियों और मैनेजमेंट टीम के ऊपर गाज गिरी। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार 25 दिन बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पाकिस्तान को वापस मिल पाई थी।

World Cup जीतने वाले Pakistan के कप्तान पर गिरी गाज 

Pakistan Disaster : पाकिस्तान को साल 2004 में वर्ल्ड कप जीतने में टीम के कप्तान खालिद लतीफ ने अहम भूमिका निभाई थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज लतीफ को वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी पाकिस्तान की सीनियर टीम में जगह नहीं मिली और उन्हें 4 साल इंतजार करना पड़ा। जब उन्हें सीनियर टीम से खेलने का मौका मिला तब भी उनका करियर महज 5 वनडे मैच तक ही जा सका। पॉलिटिक्स और आंतरिक कलह के चलते इन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। कई साल बाद उनकी वापसी हुई पर Pakistan की टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।

खालिद लतीफ लगा फिक्सिंग का आरोप

Pakistan Disaster : हाल ही में Khalid Lateef ने एक पॉडकास्ट शो पर खुलासा करते हुए बताया कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। साल 2017 में उन्हें पाकिस्तान की एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने उन्हें स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया और 5 साल के लिए बैन कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पैर जमाने की कोशिश की पर पीसीबी ने उन पर कई बड़े उल्लंघनों के आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी कोड के तहत दोषी करार दिया और उन्हें क्रिकेट से हमेशा के लिए बैन कर दिया।

जिसने बनवाया कप्तान उसके सामने खड़े नहीं हो पाए Mahendra Singh Dhoni, पत्नी Sakshi की जिद के आगे परेशान हुए माही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This