Shubhman gill से पहले Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड संग थी Sara Tendulkar की नजदीकियां, लंदन में मनाई थी वेकेशन

Must Read

Shubhman-gill-sara-tendulkar-affair

Shubhman Gill and Sara Tendulkar affair story : IPl 2023 खत्म हो चुका है पर इसका खुमार अब तक फैंस के बीच जारी है। धमाकेदार क्रिकेट के अलावा इस आईपीएल सीजन कई और वाकिये हुए जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इन्हीं में से एक था गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज Shubhman Gill और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar के अफेयर की चर्चा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल की तारीफ में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे फैंस और यूजर्स ने सारा तेंदुलकर से जोड़कर खूब वायरल किया। सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बीच अफेयर है या नहीं इस बात को किसी ने भी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है पर खबरों का बाजार गर्म है। ऐसा नहीं है कि सारा तेंदुलकर या शुभमन गिल का नाम पहली बार किसी के साथ जुड़ रहा है। तो आइए जानते इन दोनों की लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में

Shubhman-gill-sara-tendulkar

Sara Tendulkar की वजह से हुई थी Janhvi Kapoor को टेंशन

सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल से पहले शिखर पहाड़िया से जुड़ चुका है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती है और स्टार किड्स के बीच वो खासे पॉपुलर भी है। कुछ साल पहले सारा और शिखर को लंदन ट्रिप पर भी एक साथ स्पॉट किया था और तब इन दोनों की डेटिंग की खबरें खूब वायरल हुई थी। हालांकि लंदन ट्रिप आने के बाद भी दोनों को कई पार्टीज में साथ देखा गया पर दोनों ने कॉमन फ्रेंड्स का हवाला देते हुए किसी भी तरह की डेटिंग से इंकार कर दिया।

जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड से Sara Tendulkar की दोस्ती गहराई 

शिखर पहाड़िया और सारा तेंदुलकर की डेटिंग की खबरों से जान्हवी कपूर को लेकर भी काफी रूमर चर्चा में रहे थे। कथित तौर पर जान्हवी और शिखर पहाड़िया एक दूसरे को डेट कर रहे थे और सोशल मिडिया पर उनकी बेहद करीबी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।  यहां तक कहा गया था कि जान्हवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उन्हें बिना बताए सारा तेंदुलकर से नजदीकियां बढ़ा रहे थे और बाद में इस वजह से दोनों के बीच ब्रेकअप भी हो गया। सारा ने कभी ऑफिशियली शिखर पहाड़िया से दोस्ती होने का जिक्र भी नहीं किया था पर उन दोनों के लेकर खूब गॉसिप हुई थी।

इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा Shubhman Gill का नाम

Shubhman-gill-sara-ali-khan

स्टार क्रिकेटर Shubhman Gill भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। ये शायद उनकी किस्मत है कि एक ही नाम की दो लड़कियों के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है जिसमे से एक है सारा तेंदुलकर और दूसरी सारा अली खान। एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए शुभमन गिल ने कभी ऑफिशियली इस बात को कन्फर्म नहीं किया पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुई। हाल ही में ये भी खबर आई कि शुभमन और सारा अली खान के बीच रिश्ते ठीक नहीं है और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। माना जा रहा है कि Sara Tendulkar से नजदीकियां बढ़ने की वजह से शुभमन ने सारा अली खान से दूरी बना ली है।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सारा के साथ शुभमन गिल की गाड़ी कहां तक जाती है या फिर कोई और नया नाम उनकी जिंदगी में आने वाला है।

Sachin Tendulkar ने की Shubhman Gill की तारीफ तो यूजर्स बोले – ससुर जी मेहरबान हो रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This