Rinku Singh Viral Video : प्लेन में डर कर सहम गए रिंकू सिंह ,बोले – आज बचने का कोई चांस नहीं

Must Read

Rinku-Singh-Viral-Video


Rinku Singh Viral Video : IPL 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस से तारीफें बटोरने वाले रिंकू सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए है। आईपीएल के बाद से रिंकू सिंह की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और वो खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए है। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है की मीडिया भी इनपर काफी फोकस कर रहा है और आए दिन उनका कोई न कोई पोस्ट या अपडेट वायरल होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर Rinku Singh का एक वीडियो सामने आया और ये भी खूब तहलका मचा रहा है।

Video में डरे सहमे नजर आ रहे है Rinku Singh

इस वायरल वीडियो में रिंकू सिंह बेहद परेशान और डरे सहमे नजर आ रहे है और कहते दिखाई दे रहे है कि अब बचने का कोई सीन नहीं है। आखिर रिंकू सिंह के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो इतना घबरा गए है। आइए जानते है क्या है ये पूरा माजरा। बता दें कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑफिशियल हैंडल से ये रील वीडियो शेयर किया गया है।

अब बचने का कोई सीन नहीं – Rinku Singh

केकेआर द्वारा शेयर की गई इस रील में देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे है। इसी बीच मौसम खराब होने की वजह से टार्बुलेंस होने लगता है। रिंकू सिंह इसी बीच अपने साथी खिलाड़ी से कहते है कि हवा का दबाव बहुत ज्यादा है और इस वजह से हम लैंड नहीं कर पा रहे है। साथी खिलाड़ी पूछता है कि क्या अब बचने का कोई चांस है तो रिंकू कहते है कि अब बचने का कोई चांस नहीं है। इसके बाद रिंकू खुद इतना खबर जाते है कि भगवान को याद करने लगते है। खैर कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो जाती है और ये विमान सही सलामत लैंड कर जाता है।

देखिये वायरल Viral Video:

मालदीव में छुट्टियां बिता रहा है स्टार

हाल ही में Rinku Singh ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमे वो मालदीव में छुट्टियां बिताते नजर आ रहे थे। पूल में बैठकर उन्होंने शर्टलेस तस्वीरें खिंचवाई और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में रिंकू सिंह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लांट करते नजर आ रहे है। उनकी ये तस्वीरें शुभमन गिल की बहन शाहनील को भी काफी पसंद आया और उन्होंने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया था।

आईपीएल के प्रदर्शन ने बाद जल्द टीम इंडिया का डेब्यू

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया और इस वजह से उनकी टी 20 वर्ल्ड कप 2023 की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। जल्द ही चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया के लिए बुलावा भेज सकते है और जिस करेंट फॉर्म में Rinku Singh सिंह चल रहे है वो एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा सकते है।

Rinku Singh Rising Star of KKR : रिंकू सिंह की जिंदगी से जुडी अनकही – अनसुनी बातें जो कर देंगी भावुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: This match between the two teams will be played in New Chandigarh. IPL 2026: The thrilling season of...

More Articles Like This