IPL 2023 : Mahendra Singh Dhoni की छत्रछाया में आते ही इन खिलाडियों की चमकी किस्मत, मानते है अपना गुरु

Must Read

mahendra-singh-dhoni-ipl-2023

IPL 2023  : महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni यानी कैप्टन कूल मॉडर्न डे क्रिकेट के गुरु माने जाते है। बहुत से ऐसे क्रिकेटर है जो धोनी का अपना गुरु, मार्गदर्शक और आईकॉन मानते है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के साथ – साथ कई अन्य खिलाड़ियों का करियर चमकाया है। IPL शुरू होने के साथ से ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े है और IPL सीजन 16 में भी बतौर कप्तान टीम की कमान संभाल रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे है जिनका आईपीएल करियर माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की छत्रछाया में कामयाब हुआ है। युवाओं के अलावा कई ऐसे सीनियर प्लेयर भी है जिन्होंने धोनी की मेंटरशिप में अपनी क्रिकेट गेम बदली और अब शानदार प्रदर्शन कर रहे है। MSD यानी धोनी के बारे में ये कहा जाता है कि उनकी सबसे बड़ी खासियत है खिलाड़ी की काबिलियत को पहचान कर उसका टीम के लिए सटीक इस्तेमाल करना। 

शायद यही वजह है कि धोनी दुनिया के महानतम कप्तानों में गिने जाते है और आईपीएल में भी वो चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार ट्रॉफी जीता चुके है। आइए जानते है कौन से ऐसे खिलाड़ी है जो आईपीएल में Mahendra Singh Dhoni  की कप्तानी में आकर बन गए स्टार।

1. शार्दुल ठाकुर – तेज गेंदबाज Shardul Thakur ने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से डेब्यू किया था। साल 2018 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आते ही उनका करियर ऊंचाइयों पर पहुंच गया। शार्दुल तीन साल चेन्नई के साथ रहे और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्हें इस बात का फायदा मिला।

2. दीपक चाहर – तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया था पर उनकी किस्मत चमकी साल 2018 में जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने का मौका मिला। इसके बाद उनकी टीम इंडिया में भी इंट्री हुई और प्रदर्शन भी शानदार रहा। दीपक ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय Mahendra Singh Dhoni  की कप्तानी को ही दिया था।

3. रविंद्र जडेजा – रविंद्र जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा है पर इन्हे भी महेंद्र सिंह धोनी की खोज कहा जाता है। ये लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते आए है। कई बार फॉर्म न होने के बावजूद इन्हे धोनी ने मौके दिए और जडेजा ने परफॉर्म करके दिखाया। जडेजा के लंबे क्रिकेटिंग करियर के पीछे MSD की ही पारखी नजर है जो उन्हें एक शानदार प्लेयर बनाती है।

4.तुषार देशपांडे – साल 2023 इस तेज गेंदबाज के लिए बेहद शानदार चल रहा है और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तुषार का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता आ रहा है। Mahendra Singh Dhoni की गाइडेंस में तुषार को लगातार मौके दिए जा रहे है और उन्हें भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी का मजबूत हिस्से के तौर पर आंका भी जा रहा है। तुषार देशपांडे ने दिल्ली कैपिटल की टीम से डेब्यू किया था और साल 2022 में उन्हें धोनी ने पिक किया और तबसे ये टीम का अहम हिस्सा बन गए है।

5. अजिंक्य रहाणे – ये खिलाड़ी इस IPL सीजन 16 में अलग ही खेल दिखा रहा है। टेस्ट मैच का प्लेयर माने जाने वाले अजिंक्य रहाणे लंबे समय से आईपीएल खेल रहे है पर इस साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आते ही उनका विस्फोटक अंदाज निकल के सामने आया और सबके होश उड़ गए। केकेआर के खिलाफ उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले वो इस सीजन में सबसे तेज  अर्धशतक भी लगा चुके है। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। ये सब धोनी की कप्तानी का ही कमाल माना जा रहा है, जिन्होंने रहाणे के अंदर से ये तूफान बाहर निकाला है।

Rinku Singh Rising Star of KKR : रिंकू सिंह की जिंदगी से जुडी अनकही – अनसुनी बातें जो कर देंगी भावुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

RCB vs SRH: IPL 2026 Starts Today

RCB vs SRH : IPL 2026 Begins with Patidar vs KishanRCB vs SRH IPL 2026 Live Score: The opening...

More Articles Like This