CSK फैन से बेशकीमती तोहफा पाकर भावुक हुए Mahendra Singh Dhoni, लिखा इमोशनल पोस्ट

Must Read

Mahendra-singh-dhoni-viral-story


Mahendra Singh Dhoni Viral Story : इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार पारी खेलने चुके Mahendra Singh Dhoni का नाम आज भी टॉप क्रिकेटर की लिस्ट में शामिल है। यह बात सच है कि धोनी ने अपने दम पर इंडियन क्रिकेट को उस मुकाम पर पहुंचाया जो शायद लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक में महेंद्र सिंह धोनी हमेशा टॉप पर रहे हैं और उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं। यह बात सच है कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

Mahendra Singh Dhoni को IPL में देखने के लिए फैंस रहते हैं एक्साइटेड

आईपीएल की शुरुआत होने से पहले ही धोनी की जबरदस्त बैटिंग को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है कि शायद एम एस धोनी का यह आखिरी आईपीएल है और वह अगली बार खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस खबर के बारे में होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस वजह से सन्यास लेने की अटकलें तेज

दरअसल इस बात का अंदाजा तब लगाया गया जब चेन्नई में चेपॉक स्टेडियम में खेलने के बाद Mahendra Singh Dhoni ने उस के चक्कर लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस को गिफ्ट भी बांटे। जी हां, बीते दिनों धोनी जब चेपॉक स्टेडियम में खेल रहे थे तो खेल खत्म के बाद उन्होंने स्टेडियम का चक्कर लगाकर अपना प्यार जताया। ऐसे में लोगों का कहना है कि शायद Chennai Super Kings के लिए अगली बार धोनी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और वह आईपीएल से भी संन्यास लेने वाले हैं।

नायाब गिफ्ट पाकर Mahendra Singh Dhoni ने कहीं ये बात

इस मैच के बाद जहां धोनी ने अपने फैंस को गिफ्ट बांटे वहीं अब उन्हें उनके चाहने वाले एक फैन ने उन्हें एक नायाब गिफ्ट दिया है जिसे पाकर धोनी काफी खुश हैं। धोनी ने यहां तक कह दिया है कि आज तक उन्हें जिंदगी में ऐसा गिफ्ट नहीं मिला था। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी को फैन में चेपॉक स्टेडियम का मिनिएचर मॉडल गिफ्ट किया है जो देखने में बिल्कुल स्टेडियम की तरह है। फैन की तरह से इस गिफ्ट को पाकर धोनी ने खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया।उन्होंने कहा है कि “इस तरह की गिफ्ट आजतक उन्हें नहीं मिला है और इसे पाकर वह काफी खुश हैं।” फैन के लिए भी यह बड़ी बात है।

Chennai Super Kings के सीईओ ने कही थी ये बात

Mahendra Singh Dhoni की IPL से संन्यास लेने की खबर से फैंस सदमे में है। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि अगली बार से वह अपने फेवरेट क्रिकेटर को आईपीएल में खेलते हुए नहीं देख सकेंगे लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है इसलिए यह महज एक अफवाह भी हो सकता है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा था कि “अभी धोनी के रिटायरमेंट की कोई खबर नहीं है क्योंकि उन्होंने अब तक हम से कुछ नहीं कहा है। धोनी अपनी जिम्मेदारी को बेहतर समझते हैं इसलिए हो सकता है कि वह एक मैच और खेलेंगे। उन्हें अपने बाद कप्तान भी चुनना है और इस बात की जानकारी उन्हें है कि वह इस काम को करने के बाद ही संन्यास लेंगे।

Retirement लेने की खबर पर Mahendra Singh Dhoni की चुप्पी बरकरार

हालांकि इशारे इशारे में काशी विश्वनाथन ने तो अपनी बात कह दी लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी क्या करते हैं। धोनी अपने अचानक फैसले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं वह फैंस को कोई खुशखबरी भी दे सकते या ऐसा भी हो सकता है कि वह लोगों के दिलों को तोड़ते हुए आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह उनका आखिरी मैच है जिसे फैंस टीवी पर इंजॉय कर रहे हैं। इस बारे में अब तक धोनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन फैंस एम एस धोनी को आगे भी खेलते हुए देखना चाहते हैं।

दिलचस्प रहा है MSD का IPL Career

एम एस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो वह काफी दिलचस्प रहा है। वह CSK के लिए 2008 से लगातार खेलते हुए आ रहे हैं हालांकि जिस समय वह खेलना शुरू किए थे उस समय उन्हें 6 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया गया था। वहीं अब धोनी को अब टीम में 12 करोड़ में खरीदा गया है और वह कप्तानी को संभाल रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि धोनी आईपीएल के मैच में हर बार धमाल मचाते हैं और उन्हें खेलते हुए देख कर फैंस खुश हो जाते हैं। ऐसे में यह कहना वाकई गलत नहीं है कि धोनी की वजह से आईपीएल में एक जान है और उनके सन्यास ले लेने से चेन्नई सुपर किंग और उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। (Mahendra Singh Dhoni Viral Story)

Mahendra Singh Dhoni Bike Collection : माही के कलेक्शन में शामिल हुई ये धमाकेदार बाइक्स, जानिये खास बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

CSK vs SRH IPL 2025: Dhoni’s 400th T20 Match, Power Plays & Pivotal Moments – A Nail-Biting Clash!

CSK vs SRH IPL 2025: In what promises to be a high-voltage IPL 2025 showdown, Chennai Super Kings (CSK)...

More Articles Like This