Cricketers married with divorced : इन दिग्गज क्रिकेटरों ने की है तलाकशुदा महिलाओं से शादी, जानिये अब क्या है हालात

Must Read

Cricketers-married-with-divorced

Cricketers married with divorced:  इंडियन क्रिकेटर्स ना सिर्फ खेल के मैदान पर चर्चा में रहते हैं बल्कि किसी ना किसी वजह से निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि इंडियन क्रिकेटर्स लोगों को इंप्रेस करने के लिए मैदान पर लगातार चौके छक्के जड़ते हैं लेकिन कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना भी कर चुके हैं। इसी में से एक हैं वो Indian Cricketers जो तलाकशुदा महिला (divorced) संग शादी कर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने इस बात को साबित किया कि अगर प्यार हो तो शादी और तलाक कोई मायने नहीं रखती है और आप चाहे तो जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर लिस्ट में कौन से क्रिकेटर्स का नाम शामिल है जो तलाकशुदा महिला संग शादी कर चर्चा में आए हैं।

वेंकटेश प्रसाद – Venkatesh Prasad Wife

अगर इस लिस्ट की बात करें तो वेंकटेश प्रसाद को कौन भूल सकता है। जी हां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने 1996 में जयंती संग शादी रचाई थी। दोनों आज कपल गोरी सेट करते हुए नजर आते हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की जयंती पहले से शादीशुदा थी। दोनों की मुलाकात अनिल कुंबले ने करवाई थी और वहीं बाद में यह मुलाकात दोस्ती और प्यार का नाम लिया और शादी तक पहुंच गई। वेंकटेश ने ना सिर्फ जयंती से शादी रचाई बल्कि उन्हें वह पूरी इज्जत भी समाज में दिलवाई। हालांकि जयंती पहले से तलाकशुदा थी लेकिन वैंकटेश ने जयंती का हाथ थामा। 

मोहम्मद शमी – Mohammed Shami Wife

तलाकशुदा महिला संग शादी करने की बात हो रही हो तो क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कौन भूल सकता है। उन्होंने इस बात को साबित किया कि प्यार होने पर हम किसी के भी हो जाते हैं बिना आगे की परवाह किए बिना। मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से प्यार किया और शादी रचाई। वहीं हसीन पहले से तलाकशुदा थी बाद में शमी और हसीन जहां की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों के बीच रिश्ता नहीं रहा। फिलहाल यह कपल कोर्ट में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं और तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। 

शिखर धवन – Shikhar Dhawan Wife

इस लिस्ट में एक नाम है शिखर धवन जो अपने प्यार के लिए परिवार से भी लड़ गए थे। उन्होंने प्यार को पाने के लिए ना परिवार की परवाह की और ना ही समाज की। जी हां, शिखर धवन का दिल ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा पर आ गया जो पहले से तलाकशुदा थी लेकिन प्यार के आगे शिखर ने एक न सुनी और उन्होंने आयशा से शादी कर ली।हालांकि बाद में दोनों अलग भी हो गए लेकिन उस समय शिखर धवन ने यह साबित कर दिया कि प्यार में उम्र के फासले भी कोई मायने नहीं रखते हैं। दोनों के बीच में 10 साल की उम्र का फर्क था और आयशा शिखर से 10 साल बड़ी थी। इतना ही नहीं तलाकशुदा होने के अलावा निकिता दो बेटियों की मां भी थी। शिखर ने निकिता के साथ-साथ उनकी बेटियों को भी अपनाया और अपना नाम दिया था। 

मुरली विजय – Murali Vijay Wife

तलाकशुदा महिलाओं से शादी की बात हो तो मुरली विजय को कौन भूल सकता है। उनकी कहानी सुनकर शायद आपके होश ही उड़ जाएं। मुरली विजय अपने साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता को दिलों जान से चाहने लगे थे। कहा जाता है कि मुरली विजय और निकिता के अफेयर्स थे जब दिनेश कार्तिक संग निकिता की शादी होने वाली थी। वहीं शादी के बाद जब दिनेश को इस बात की खबर हुई तो उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया और इसके बाद मुरली विजय और निकिता एक दूसरे संग सात फेरे ले लिए थे। 

अनिल कुंबले – Anil Kumble Wife

तलाकशुदा महिला संग शादी रचाने वाले क्रिकेटर्स की बात करें तो इस लिस्ट में दिग्गज प्लेयर अनिल कुंबले का नाम भी शामिल है। उन्होंने 1999 में चेतना संग शादी रचाई थी।जिस समय अनिल कुंबले और चेतना की शादी हुई थी चेतना तलाकशुदा थी लेकिन अनिल कुंबले ने अपने दिल की बात मानते हुए यह शादी कर लोगों को चौंका दिया। इतना ही नहीं चेतना पहले से एक बेटी की मां भी थी। अनिल कुंबले ने इस बेटी को भी अपना नाम दिया और इस प्यार को एक अलग पहचान देकर लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अनिल कुंबले आज ना सिर्फ एक अच्छे पति बल्कि एक प्राउड पिता भी हैं।

Star cricketers Wives : ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ है ये स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां, खुद की बनाई है अलग पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This