Ishan Kishan Net Worth and Lifestyle 2023 : आलिशान घर, लग्जरी कारें और करोड़ों की कमाई, 3 सालोँ में 10 गुना हुई ईशान किशन की नेटवर्थ

Must Read

Ishan-Kishan-Net-Worth-and-Lifestyle-2023

Ishan Kishan Net Worth and Lifestyle : बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले Ishan Kishan को क्रिकेट की दुनिया में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ईशान किशन ने इस बात को साबित किया कि वह अपनी मेहनत और खेल से दुनियाभर में अलग छाप छोड़ चुके हैं। बिहार के इस लाल के लिए शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में किसी दिन इस तरह परचम लहराएंगे। अपनी काबिलियत के दम पर आज ईशान क्रिकेटर्स की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुके हैं और दुनिया उन्हें उनके खेल के लिए जानती है। यकीनन इस खेल से ईशान किशन ने ना सिर्फ पॉपुलरिटी कमाई है बल्कि उनकी नेट वर्थ में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अपनी कमाई और पॉपुलरिटी के दम पर ईशान किशन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज उन्हें फैंस पागलों की तरह चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कितनी है Ishan Kishan की Net Worth। 

Ishan Kishan की चौंकाने वाली Net Worth

ईशान किशन की नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 8 मिलियन अमरीकी डॉलर के मालिक हैं। अगर इंडियन करेंसी में बात करें तो क्रिकेटर के पास लगभग 60 करोड़ रुपये हैं। ईशान की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट से मिलने वाली फीस, बीसीसीआई फीस और ब्रांड एंड्रॉसमेंट है जिससे उनकी करोड़ों कमाई होती है। Net Worth के मामले में Ishan Kishan कई प्लेयर्स से आगे हैं। 

ब्रांड एंड्रॉसमेंट से होती है तगड़ी कमाई

Ishan Kishan की कमाई का जरिया ब्रांड एंड्रॉसमेंट है और यह बात भी सच है कि ईशान किशन की ब्रांड वैल्यू भी काफी अधिक है। वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। वहीं उनके पॉपुलर ब्रांड्स की बात करें तो लिस्ट में नॉइज, एसजी, CEAT, मान्यवर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए क्रिकेटर करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और यह उनकी पॉपुलरिटी को साबित करने के लिए काफी है। बेट्समैन और विकेट कीपर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके किशन की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है और ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में ब्रांड्स से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी होगी। 

मैच खेलने के लिए Ishan Kishan को मिलती है इतनी फीस

मिली जानकारी के मुताबिक ईशान किशन फिलहाल BCCI के सेंट्रल पार्ट कंट्रेक्ट् में नहीं हैं। बावजूद इसके ईशान की कमाई सालभर में करोड़ों में होती है। बीसीसीआई की सैलरी क्रिकेट वन डे, टेस्ट सीरीज से अलग होती है जो क्रिकेटर्स की उपलब्धियों और मैच नंबर्स को देखते हुए तय किया जाता है। फिलहाल ईशान को वन डे मैच के लिए 6 लाख रुपये फीस दी जाती है वहीं T20 के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

आलीशान घर और इन लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं ईशान (Ishan Kishan car collection)

ईशान किशन की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कुछ लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास Mercedes Benz C-Class है जिसकी कीमत करीब 1.05 करोड़ है। वहीं क्रिकेटर के पास 92 लाख की The Ford Mustang भी है और वह BMW 5 सीरीज के भी मालिक हैं जिसकी कीमत 72 लाख है। यकीनन ईशान की कार कलेक्शन फिलहाल छोटी है लेकिन आने वाले समय में यह बढ़ सकती है। वहीं ईशान के पास बिहार के पटना में एक आलीशान घर है जो हर सुख सुविधा से लैश है और इसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं अगर रिपोर्ट्स की माने तो ईशान के पास कई शहरों में रियल स्टेट प्रोपर्टीज भी है और उन्होंने कई जगह इंवेस्मेंट किया है जिससे Ishan Kishan की Net worth में बढ़ोतरी हो सकती हैं। 

सोशल मीडिया से भी होती है Ishan Kishan की कमाई

ईशान किशन सोशल मीडिया पर भी कई ब्रांड्स को प्रमोट करते और अगर सूत्रों की माने तो क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए भी चार्ज किया जाता है। ईशान खेल के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं और Social media पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि यंग क्रिकेटर होने के बावजूद इन्होंने बहुत कम समय में अपनी एक अलग छवि बनाई है और आज उन्हें चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

Yuzvendra Chahal Net Worth and Lifestyle : चहल के पास है आलिशान गाड़ियों का काफिला, करोड़ों की है प्रॉपर्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This