Ruturaj Gaikwad Girlfriend Utkarsha Pawar : जानिये कौन है चेन्नई सुपर किंग्स के इस धुआंधार बल्लेबाज की होने वाली दुल्हनिया

Must Read

Ruturaj-Gaikwad-Girlfriend-Utkarsha-Pawar


Ruturaj Gaikwad Girlfriend Utkarsha Pawar : चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर Ruturaj gaikwad जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। ऋतुराज की तरफ से अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है पर करीबी सूत्रों के अनुसार 3 जून को ऋतुराज अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले है। IPL2023 का फाइनल जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी और खिताबी ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए ऋतुराज और उनकी गर्लफ्रेंड नजर आए थे। अब फैंस बेसब्री से ऋतुराज की गर्लफ्रेंड के बारे में जानना चाहते है तो आइए बताते है कौन है ऋतुराज गायकवाड की होने वाली दुल्हनिया।

ये है ऋतुराज की गर्लफ्रेंड (Ruturaj gaikwad Girlfriend)

ऋतुराज गायकवाड की गर्लफ्रेंड का नाम उत्कर्षा पवार है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। ऋतुराज ने जब माही और आईपीएल ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर की थी तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी जिंदगी का वीवीआईपी बताया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ऋतुराज और उत्कर्षा जल्द शादी करने वाले है।

प्रोफेशनल क्रिकेटर है Ruturaj gaikwad  की गर्लफ्रेंड Utkarsha Pawar

बता दें, सीएसके के विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड की होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर है और महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी है। Utkarsha Pawar का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को महाराष्ट्र में हुआ था और वो 24 साल की है। साथ ही वो सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से भी खेल चुकी है। उत्कर्षा दाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करती है। साथ ही उत्कर्षा पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंस से पढ़ाई भी कर रही है।

शादी के लिए Ruturaj gaikwad ने WTC ने नाम लिया वापस

ऋतुराज गायकवाड की शादी को लेकर कयास सही इसलिए भी है क्योंकि Ruturaj gaikwad को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था पर उन्होंने शादी का हवाला देते हुए इस चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है और अब वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें ऋतुराज गायकवाड टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके है और 1 वनडे और 9 टी 20 मैच खेल चुके है। आईपीएल की बात की जाए तो ऋतुराज गायकवाड को 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था तब से वो चेन्नई के लिए ही खेल रहे है। साल 2022 में सीएसके ने उनकी सैलरी बढ़ाकर 6 करोड़ रुपए कर दी है।

Ruturaj Gaikwad Net Worth : Chennai Super Kings की शान इस क्रिकटर के पास है करोड़ों की शानोशौकत और लग्जरी लाइफस्टाइल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This