Rinku Singh Rising Star of KKR : रिंकू सिंह की जिंदगी से जुडी अनकही – अनसुनी बातें जो कर देंगी भावुक

Must Read

rinku-singh-success-story

Rinku Singh Rising Star of KKR : रिंकू सिंह Rinku Singh, ये नाम भले ही आईपीएल सीजन 16, 2023 से पहले सिर्फ उनकी टीम के खिलाड़ी ही जानते हो पर अब उनकी पहचान हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंच गई है। केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders ) के लिए बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह मध्यक्रम के बल्लेबाज है और केकेआर के लिए अक्सर वो मैच फिनिशर का रोल अदा करते है। आज रिंकू सिंह शोहरत के जिस मुकाम पर पहुंचे है उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। वो आजकल के युवा क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल बन चुके है कि कैसे एक छोटे से गांव का लड़का आईपीएल के बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाकर करिश्मा किया बल्कि लाखों फैंस के दिलों में भी जगह बना ली। KKR vs GT के बीच वो रोमांचक मैच जिस किसी क्रिकेट प्रेमी देखा होगा वो जिंदगी भर रिंकू सिंह की आतिशी पारी को नहीं भूलेगा। एक समय जब लग रहा था की केकेआर पूरी तरह मैच से बाहर हो गया है तब रिंकू सिंह ने गेंदबाज यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर रंग जमा दिया। उसके बाद से रिंकू सिंह लगातार एक अच्छे मैच फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ रहे है और उनका फॉर्म भी कमाल का चल रहा है। अब कहा जा सकता है कि केकेआर की टीम स्क्वॉड में उनका नाम खास हो गया है।

रिंकू सिंह के संघर्ष के दिन 

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता एक गैस एजेंसी के कर्मचारी थे और घर – घर जाकर घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकु सिंह पांच भाई बहन है और वो तीसरे नंबर पर है। रिंकु सिंह Rinku Singh का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है और वो ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं है। शुरुआत में उनके पिता को उनका क्रिकेट खेलना भी पसंद नहीं था और उन्हें इसके लिए काफी मार भी पड़ती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने साल 2015 -16 में थोड़ी बहुत बचत करके अंडर 19 के लिए यूपी की तरफ से खेलना शुरू किया। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने झाड़ू पोछा लगाने का काम भी किया और जब उन्हें आईपीएल में ब्रेक मिला तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि उन्हें भी कोई 10 लाख में खरीद सकता है। 

आईपीएल में ब्रेक मिला और खुली किस्मत 

उन्हें साल 2017 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था पर उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद साल 2018 में उन्हें केकेआर ने 80 लाख रुपए में खरीदा। साल 2021 में इंजरी के कारण नहीं खेल पाए पर उनकी प्रतिभा को टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ बखूबी जानते थे। साल 2022 में रिंकू सिंह को केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदकर एक बार फिर अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

टीम इंडिया के लिए पेश किया दावा 

रिंकु सिंह Rinku Singh ने साल 2022 में भी लखनऊ के खिलाफ 15 गेंदों में तूफानी 40 रन जड़कर साबित कर दिया था कि वो किस अंदाज में गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते है पर वहां वो मैच को फिनिश नहीं कर पाए थे। साल 2023 के आईपीएल सीजन 16 में उनका फॉर्म बरकरार रहा और गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो उन्होंने लगातार पांच छक्के लगाने का कारनामा किया है उनका नाम टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की लिस्ट तक भी पहुंच चुका होगा। 

IPL Cheerleaders Salary : चीयर लीडर्स की एक मैच की सैलरी उड़ा देगी आपके होश, साथ में मिलती है लग्जरी सुविधाएँ और आलिशान पार्टियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This