यू एस ए का पाकिस्तान पर क्रिकेट में हमला

Must Read

टी 20 विश्वकप(पुरुष) 2024,

पाकिस्तान के सामने सयुक्त राष्ट्र अमेरिका।

Grand Prairie Stadium Texas.
ग्रुप A मैच नंबर 11
टॉस जीता यू एस ए ने और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया,
तजुर्बेकार पाकिस्तानी खिलाड़ी धीमी और लड़खड़ाती हुई पारी खेलते दिखे,ओपनर रिजवान 9 रन बना सके यू खान 3 रन,
फखर जमान 11 रन बना कर पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को बहुत उदास कर गए।
इनका असर कप्तान बाबर की बल्लेबाजी पर हुआ और बाबर धीमी पारी 40 रन की खेल पाए।
एस खान 40 रन 25 गेंदों पर कुछ अच्छा खेल दिखा सके। 7 विकेट गिर जाने पर शहंशाह आफरीदी ने 16 गेंदों पर 23 रन की कीमती पारी खेल कर कुछ सम्मान जनक हालत में अपनी टीम को पहुंचाया।
और पाकिस्तान 20 ओवर में 159/ 7 पर थम गई।
अमेरिकन गेंदबाजी
एन कोजिंगे         4 ओवर 30 रन  3 विकेट
एस नेत्रावलकर   4 ओवर 18 रन  2 विकेट
ए खान                4 ओवर 30 रन  1 विकेट
एच सिंह              4 ओवर 34 रन 
जे सिंह                3 ओवर 37 रन 1 विकेट
 
pakistan 061524919 16x9 0
 
 

160 रन का पीछा करने उतरी यू एस ए की जोड़ी 5.1ओवर में 36 रन पर नसीम शाह के द्वारा तोड़ी गई, और उसके बाद  ए गौस और मुनाक पटेल 104 रन तक स्कोर को ले गए।

जब 13.1 ओवर में गौस 35 रन केवल 26 गेंद पर बनाकर आउट हुए ये विकेट शहंशाह आफरीदी ने लिया।।
यू एस ए की तीसरी विकेट कप्तान मुनांक पटेल के रूप में गिरी जिहोने कप्तानी पारी 50 रन 38 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की खेली।
 
इनके जाने के बाद पिछले मैच के हीरो रहे एरॉन जॉन्स और नीतिश कुमार ने मोर्चा संभाला,
 तब तक पाकिस्तानी गेंद बाज वापसी कर चुके थे और कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे।
अंतिम 5 ओवर में 45 रन बनाने थे यूएसए को।
आफरीदी और हारिस रऊफ ने दोनों छोर से अच्छी गेंदबाजी जारी रखी
और अंतिम 10 गेंदों पर 19 रन की दरकार थी जीत के लिए, और इसके बाद
अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे 
पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल मिले और अब 3 गेंदों पर 12रन चाहिए थे।
चौथी गेंद पर जॉन्स ने छक्का लगा दिया और अगली गेंद  जो यार्कर थी एक रन ही ले सके, अंतिम गेंद 5 रन नीतिश के बल्ले से चौका निकाला और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया, जो इस वर्डकप का दूसरा सुपर ओवर होने वाला था।
 
यू एस ए
यू एस ए

 

यू एस ए की तरफ से जॉन्स और हरमीत मैदान में थे गेंद लेकर पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ।
पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर दो रन देने के बाद आमिर बिलकुल भी लय में  नहीं रहे। 3 वाइड जिन पर  भाग कर भी रन लिए गए ।
कुल मिला कर 9 गेंद का ओवर रहा जिसमे यू एस ए ने 18 रन कूट लिए।
 
पाकिस्तान को 19 रन चाहिए थे 6 बाल में।
बल्लेबाज  इफ्तखार और फखर जमान
गेंदबाज नेत्रावलकर
पहली बॉल डाट रही, दूसरी पर इफ्तखार ने चौका जड़ दिया,
तीसरी बॉल पर विकेट गिरा इफ्तखार का लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर कैच लपका गया।
स्कोर 5 रन एक विकेट पर।
तीसरी वाइड और चौथी पर लेग बाई का चौका मिला ।
अब दो बॉल पर 9 रन की दरकार थी पाकिस्तान को,
5 वीं बाल पर दो रन मिले और अब अंतिम गेंद पर 7 रन बनाने थे जबकि एक रन ही बना सके और पाकिस्तान यूएसए के हाथों 5 रन से सुपर ओवर में मात खा गया।
मैच में कप्तान मुनांक को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यू एस ए
यू एस ए

यू एस ए की टीम में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराकर बता दिया है की

 भारत हर जगह इनके लिए चुनौती पेश करता है,
 और दोनो देशों का  मुकाबला 9 जून को होना है, जो बहुत ही रोचक होगा।
  हम हाज़िर होंगे आपके लिए कुछ खास कुछ भेद भरी जानकारियों के साथ।
  आपके सहयोग और सुझाव हमारा उत्साहवर्धन करते हैं।
      धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This