Virat Kohli Stardom : दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का बड़ा कारनामा, इंस्टाग्राम पर बड़े बिग बॉस

Must Read

Virat-Kohli-Stardom


Virat Kohli Stardom : इंडियन क्रिकेट के शान कहे जाने वाले Virat Kohli का जादू आईपीएल 2023 में भले ही देखने को नहीं मिला। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई लेकिन विराट कोहली का सितारा जगमगा गया है। आईपीएल की रेस से बाहर होने के बाद भी विराट कोहली के लिए लोगों की चाहत कम होने का नाम नहीं ले रही है और यह बात हम नहीं बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चिल्ला चिल्लाकर कह रहा है। जी हां, यह बात तो आप जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर विराट का जादू किस कदर बरकरार है लेकिन आईपीएल से बाहर होने के बाद कोहली को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। कोहली ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है और इसमें उनका साथ दिया उनके चाहने वाले। आइए जानते हैं आखिर विराट कोहली ने क्या कारनामा किया। 

Virat Kohli का क्या है नया कारनामा

हिट मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली को यह बात पता है कि फैंस के बीच कैसे जलवा बरकरार रखना है। वह आईपीएल में प्ले ऑफ से बाहर हो गए और फाइनल तक नहीं पहुंच पाए लेकिन फैंस के बीच उनकी पॉपुलरिटी लगातार बरकरार है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें और भी फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली की इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 250 मिलियन पार हो गया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ऐसा करने के बाद विराट कोहली का नाम टॉप फॉलोइंग फैंस लिस्ट में शुमार है। विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 

Virat Kohli का जलवा है बरकरार

फैन फोलोविंग के मामले में विराट कोहली भारत में टॉप पर हैं। 250 मिलियन लवर्स के साथ विराट फैंस के दिलों में कब्जा जमा चुके हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। फैन फॉलोवर्स की बात करें तो वह बॉलीवुड की से हॉलीवुड तक में परचम लगा चुकी प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग रखते हैं। जी हां, विराट के बाद फैन फॉलोइंग के मामले में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है  जिनकी फैन फॉलोइंग लगभग 88 मिलियन है। वहीं इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रद्धा कपूर का है जिनके फैंस की संख्या 81 मिलियन है। ऐसे में भारत में विराट के टक्कर में कोई नहीं है। 

ये भी पढ़ें – Virat Kohli Net Worth 2023 : बंगले, रेस्टोरेंट, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों का काफिला, क्रिकेट के अंबानी है विराट

भारतीय क्रिकेटर्स से नहीं है दूर-दूर तक टक्कर

अगर फैन फोलोविंग में बड़े इंडियन क्रिकेटर की बात करें तो Virat Kohli का दूर-दूर तक कोई कंपटीशन नहीं है। इस लिस्ट में उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नाम है जिनकी 44 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम है जिनकी इंस्टाग्राम पर 41 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक में फैन फॉलोइंग के मामले में विराट कोहली का कोई टक्कर नहीं है। यहां तक की विराट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा फैन फॉलोइंग रखते हैं। 

दुनियाभर में इस नंबर पर हैं Virat Kohli की फैन फोलोविंग

अगर फैन फॉलोवर्स की बात हो रही है तो वर्ल्डवाइड स्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। पुर्तगाल के इस फुटबॉल खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग 585 मिलियन है वहीं इसमें दूसरा नाम अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्लेयर लियोनेल मेसी का है। अगर दुनिया के टॉप फैन फॉलोवर्स होल्डर की बात करें तो इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम 15 नंबर पर है लेकिन अगर क्रिकेटर्स की लिस्ट की बात करें तो वह टॉप 3 में शामिल हैं। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं Virat Kohli

विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए आए दिन कोई ना कोई पोस्ट ही शेयर करते हैं। यह बात सच है कि विराट की पॉपुलरिटी काफी अधिक है यही वजह है कि उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी अधिक है। विराट सोशल मीडिया पर ब्रांड को भी प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। वहीं क्रिकेट जगत में अपनी दमखम दिखाने वाले विराट कोहली टॉप मोमेंट को भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ें – Virat Kohli – Anushka Sharma Love Story : दोनों का हो गया था ब्रेकअप, क्रिकेट और सोशल मीडिया थी वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

“NZ Takes Big Decision: “New Zealand Takes Big Decision: Senior Players Dropped After World Cup Final Defeat to India”

“NZ Takes Big Decision:NZ vs SA Series: Santner Leads Early Matches, Latham Takes Charge Later”“NZ Takes Big Decision: The...

More Articles Like This