Suryakumar Yadav Net Worth 2023 : 1 साल में 300 फ़ीसदी बढ़ी सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू, नेटवर्थ में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Must Read

Suryakumar-yadav-net-worth


Suryakumar Yadav Net Worth 2023 : IPL Season 16 में मुंबई इंडियंस का सफर शुरुआत में काफी चुनौती भरा रहा था पर जैसे ही स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म में लौटे खेल बदल गया है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को कई मैच अकेले दम पर जिताने का काम किया है और जिस तरह का क्रिकेट वो खेल रहे है उसमे उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है। Mumbai Indians अब तक आईपीएल 2023 में 12 मुकाबले खेल चुकी है और 7 मैच जीतकर 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में नंबर 3 पर काबिज है। Suryakumar Yadav के फॉर्म में आने के बाद मुंबई ने 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है।

भरपूर रन उगल रहा है Suryakumar Yadav का बल्ला 

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2023 काफी अच्छा गुजर रहा है। शुरुआती की तीन पारियों की नाकामी के बाद सूर्यकुमार यादव ने 12 मैचों में 479 रन ठोक चुके है। इस आईपीएल में 190 के तूफानी स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव 4 अर्धशतक और एक शानदार शतक जमा चुके है। साथ ही इस आईपीएल सीजन में अबतक सूर्या के बल्ले से 52 चौके और 24 छक्के भी निकल चुके है। मुंबई को अगर आईपीएल की ट्रॉफी जितनी है तो Suryakumar के प्रदर्शन का अहम योगदान रहेगा। इस सीजन में सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला आईपीएल शतक भी जड़ा जिसे बनाने में उन्हें 11 सीजन का इंतजार करना पड़ा है।

IPL 2023 में Mumbai Indians ने Suryakumar Yadav को 8 करोड़ में किया रिटेन

मुंबई इंडियंस के खेमे में सूर्यकुमार यादव एक भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके है और कई अहम मौकों पर उन्होंने अदभुत खेल दिखाकर टीम को जीत दिलाई है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन उन्हें 8 करोड़ रुपए सैलरी में रिटेन किया था। Suryakumar Yadav जिस तरह मुंबई के लिए बल्लेबाजी कर रहे है, दूसरी टीमों के लिए टेंशन बढ़ती जा रही है। बता दें, साल 2021 तक मुंबई इंडियंस उन्हे बतौर सैलरी 3.2 करोड़ रुपए दे रही थी पर उनके धमाकेदार खेल और काबिलियत को देखते हुए साल 2022 में उनकी फीस बढ़ाकर 8 करोड़ रुपए कर दी गई थी। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह चलता रहा तो आने वाले सीजन में उनकी सैलरी और ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।

Yuzvendra Chahal Net Worth and Lifestyle : चहल के पास है आलिशान गाड़ियों का काफिला, करोड़ों की है प्रॉपर्टी

Suryakumar Yadav की Net Worth 2023

सूर्यकुमार यादव जिस फॉर्म में खेल रहे है, उससे उनकी ब्रांड वैल्यू में करीब 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। टीम इंडिया के लिए धमाकेदार डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार स्टार खिलाड़ी बन चुके है और 360 डिग्री प्लेयर माने जाते है। मैदान के हर कोने में गेंद को मारने वाले सूर्या अब क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भी खूब चमक रहे है। कई बेवरेज,मोबाइल एसेसरीज, मीडिया और स्पोर्ट्स कंपनियां उन्हे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की कतार में है। अब सूर्यकुमार यादव हर दिन के लिए 1 करोड़ रुपए एंडोर्समेंट फीस चार्ज कर रहे है। नेट वर्थ की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव करीब 64 करोड़ रुपए की Net Worth के मालिक है। उनकी मंथली कमाई करीब 1 करोड़ रुपए है। Mumbai Indians की 8 करोड़ सैलरी के अलावा BCCI ने सूर्यकुमार यादव को बी ग्रेड प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट पर 3 करोड़ रुपए में साइन किया है।

Suryakumar Yadav का Car Collection 2023

कुछ समय पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में  2.15 करोड़ की Mercedes Benz GLE coupe को शामिल किया है। इसके अलावा उनके पास निसान जोंगा, रेंज रोवर वेलर, मिनी कूपर, ऑडी ए 6,  530d M Sports, स्कोड़ा, BMW 5 सीरीज जैसे आलीशान गाड़ियां है। कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव के पास 7 करोड़ से ज्यादा की कीमत का कार कलेक्शन है। बता दें, सूर्यकुमार यादव को अपनी हाई स्पीड बल्लेबाजी की तरह की हाई स्पीड कारों का बेहद शौक है।

Suryakumar Yadav की Income के साधन 

सूर्यकुमार यादव फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी फ्री हिट ड्रीम 11 के ब्रांड एंबेसडर है। इसके अलावा उनके पास नीमन के, मैक्सिमा घड़ी, सरीन स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा जैसे ब्रांड्स है। सूर्यकुमार यादव ने रियल एस्टेट में भी काफी इन्वेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में आलीशान घर है और इसके अलावा उन्हें पास उनके होम टाउन में भी खूबसूरत विला है। जानकारी के मुताबिक होटल इंडस्ट्री में भी सूर्यकुमार का इंटरेस्ट है। (Suryakumar Yadav Net Worth 2023)

Yashasvi Jaiswal Net Worth : टेंटों में सोकर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल अब है करोड़ों के मालिक, जानिये कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND Vs WI 2025: WTC 2025-27: India Stays Third Despite Win Over West Indies

IND Vs WI 2025: Even after this victory, India remained in third place in the World Test Championship 2025-27...

More Articles Like This