Mahendra Singh Dhoni Retirement : संन्यास के सवाल पर MSD ने किया बड़ा खुलासा, ये IPL होगा….

Must Read

Mahendra-Singh-Dhoni-Retirement

Mahendra Singh Dhoni Retirement : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम है और उन्हें भारत के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान है जिनकी कैप्टेंसी में भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था पर IPL में वो अब भी खेल रहे है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे है और उनकी अगुवाई में Chennai Super Kings ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। 

क्या ये सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल होगा 

बहुत से लोगों का मानना है कि ये सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। इस साल 7 जुलाई को धोनी अपना 42 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उम्र के आंकड़े अगर नजरंदाज कर दिए जाए तो धोनी की फिटनेस पर कोई शक नहीं कर सकता। भले ही धोनी इस सीजन बैटिंग करने के लिए काफी नीचे आ रहे है पर जितनी भी उन्होंने बैटिंग की है उनके शॉट्स देखने लायक है। अंतिम कुछ गेंदों के लिए मैदान पर उतरने वाले धोनी ने दिखाया कि उम्र भले ही हो गई हो पर उनकी सिक्स हिटिंग पावर अब भी बरकरार है। 

रिपोर्टर को माही ने दिया जवाब 

हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से पहले टॉस के दौरान इंग्लिश कॉमेंटेटर स्कॉट मॉरिसन ने फील्ड पर धोनी से सवाल किया कि अपना अंतिम आईपीएल खेलते हुए वो कैसा महसूस कर रहे है। इस पर धोनी ने बेहद शानदार जवाब देते हुए कहा – ये आपने फैसला किया है कि ये सीजन मेरा आखिरी आईपीएल है पर मैंने ऐसा कुछ तय नहीं किया है। गेम अभी बाकी है। धोनी के इस जवाब से उनके फैंस में जोश दोगुना हो गया है।

स्टेडियम में लगते है धोनी – धोनी के नारे 

 आईपीएल में चेन्नई के मैचों में देखा जा सकता है धोनी की टीम को दर्शकों से जबरदस्त सपोर्ट मिलता है और धोनी के फैंस तो स्टेडियम में खूब धमाल मचाते है। जब MSD बल्लेबाजी करने के लिए उतरते है तो पूरा स्टेडियम माही – माही और धोनी – धोनी के नारों से गूंज उठता है। उनके बहुत से फैंस का यहां तक कहना है कि वो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए स्टेडियम आते है और यही प्यार माही तो महान बनाता है। 

धोनी का आईपीएल करियर

MSD का आईपीएल करियर लाजवाब रहा है और उन्होंने अब तक 243 आईपीएल मैच खेले है। आईपीएल में उन्होंने अब तक कुल 5052 रन बनाए है  । 39.47 की औसत और 136 का स्ट्राइक रेट बताता है कि धोनी की आतिशी बल्लेबाजी का क्या जलवा है। लंबी बाउंड्रीज और हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धोनी आईपीएल में अब तक 237 छक्के और 348 चौके भी जड़ चुके है। कप्तानी की बात की जाए तो धोनी ने आईपीएल में अब तक 220 मैचों में कप्तानी की है जिसमे से उन्होंने 128 मैच जीते है। विनिंग पर्सेंटेज के मामले में महेंद्र सिंह धोनी यहां भी सबसे आगे है। 

संन्यास के बाद क्या करेंगे धोनी – After Mahendra Singh Dhoni Retirement

माना जा रहा है कि अगर धोनी आईपीएल से संन्यास ले भी लेते है तो क्रिकेट उनसे दूर नहीं होगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें सपोर्ट स्टाफ के साथ बतौर हेड कोच या मेंटोर बना सकती है। साथ ही टीम इंडिया की तरफ से भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ जुड़ने के लिए ऑफर मिल सकती है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स हर सीजन 12 करोड़ की राशि के साथ रिटेन करती आ रही हैं। अब देखना ये भी दिलचस्प होगा की धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन होगा और क्या वो धोनी की तरह ही टीम को आगे ले जा पाएगा। आप जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही दिलचस्प खबरों और न्यूज के लिए, मिलती है फिर एक नई स्टोरी के साथ सिर्फ cricketers.blogspot.com  पर।

Rohit Sharma Cricket Journey : कभी गेंदबाज बनना चाहते थे रोहित शर्मा, कोच की सलाह ने बनाया ‘हिटमैन’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND vs NZ 2nd ODI, Live Cricket Score: Henry Nicholls and Will Young hold the fort, New Zealand 96/2 in 20.5 overs

IND vs NZ 2nd ODI : IND vs NZ 2nd ODI, Live Cricket Score: Henry Nicholls and Will Young...

More Articles Like This