IPL-2023-Final-CSK-vs-GT : Ravindra Jadeja के धमाके से पांचवी बार चैंपियन बना Chennai Super kings, आखिरी गेंद तक हुई लड़ाई

Must Read

IPL-2023 Final-CSK-vs-GT


IPL 2023 Final, CSK vs GT : 29 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ( Chennai Super kings vs Gujarat Titans) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। बारिश से प्रभावित इस मैच में चेन्नई के लिए संकट के बादल मंडरा रहे थे और खेल रुकने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी को 15 ओवर ही खेलने को मिले जिसमे उन्हें नियमों के आधार पर निर्धारित संशोधित लक्ष्य मिला। इस महा मुकाबले में अंत तक लड़ाई चली और आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी। 

M.O.O.D! 🤗

Ravindra Jadeja 🤝 MS Dhoni#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @imjadeja | @msdhoni pic.twitter.com/uggbDA4sFd

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

IPL 2023 Final – आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में भरपूर रोमांच

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद तक दर्शकों की सांसे ऊपर नीचे होती रही। चेन्नई सुपर किंग्स को बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। डेवॉन कोनवे और ऋतुराज गायकवाड ने शानदार शुरुआत करते हुए ChennaiSuper Kings को मैच में बनाए रखा। एक समय जब माही की टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुंचती दिख रही थी तब गुजरात टाइटंस के स्पिनर नूर अहमद ने एक ही ओवर में ऋतुराज और कोनवे को आउट कर Gujarat Titans की वापसी कराई। 

इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर चेन्नई को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी के तीन ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के 39 रनों की दरकार थी पर गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बैक टू बैक खतरनाक दिख रहे अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी को आउट करके गेम में जान फूंक दी। दो छक्के और एक चौका खाने के बाद मोहित शर्मा ने अंबाती रायडू को अपनी गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा और अगली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को शून्य पर आउट करके स्टेडियम में सन्नाटा कर दिया। 

आखिर के ओवर में CSK को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए और गुजरात टाइटंस की जीत लगभग तय कर दी थी पर आखिरी दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका लगाकर चेन्नई को पांचवी बार आईपीएल का चैंपियन बना दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से नूर अहमद ने दो और मोहित शर्मा ने तीन विकेट लिए।

𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!

Two shots of excellence and composure!

Finishing in style, the Ravindra Jadeja way 🙌#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/EbJPBGGGFu

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

IPL 2023 Final में Gujarat Titans ने 20 ओवर में बनाए थे 214 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की। 3 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला जब तुषार देशपांडे की गेंद पर दीपक चाहर ने उनका कैच टपका दिया। इसके बाद रिद्धिमान साहा और गिल ने तेजी से रन बटोरे। खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को रविंद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने शानदार तरीके से स्टंप आउट कर पवेलियन भेजा।

शुभमन गिल ने 20 गेंदों पर 39 रन बनाए। रिद्धिमान साहा ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली। सुदर्शन शतक से भले ही चूक गए पर अंत के ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ उनकी अहम साझेदारी ने Gujarat Titans को 214 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।

शून्य पर आउट हुए Mahendra Singh Dhoni और फैंस स्तब्ध

13वें ओवर की पांचवी गेंद पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने जब मैदान में एंट्री ली तो पूरा स्टेडियम उनके नारों से गूंज उठा था पर धोनी पहली ही गेंद पर मोहित शर्मा का शिकार बन गए। बिना खाता खोले धोनी मोहित शर्मा की गेंद को फ्लिक करने के चक्कर में डेविड मिलर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होते ही Chennai Super Kings के फैंस को सदमा ही लग गया था। 

𝙄𝘾𝙊𝙉𝙄𝘾!

A round of applause for the victorious MS Dhoni-led Chennai Super Kings 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/kzi9cGDIcW

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

आउट होने के बाद डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर टेंशन आखिरी गेंद तक साफ झलक रही थी। जैसा की अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा ऐसे में सीएसके की टीम और उनके फैंस धोनी को जीत के साथ विदाई देना चाहते थे और आखिरकार टीम की मेहनत रंग लाई और धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा ली है। (IPL 2023 Final, CSK vs GT)

Players who played maximum IPL finals : इन खिलाडियों ने सबसे ज्यादा बार खेला है आईपीएल फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2025: Who Thrashed the RCB bowlers terribly?

IPL 2025: In the first match of IPL 2025, last year's champion team KKR decided to bat first against...

More Articles Like This