IPL 2023 Final CSK vs GT: गुजरात और चेन्नई के बीच महामुकाबले में दर्शकों ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Must Read

IPL-2023-Final-CSK-vs-GT


IPL 2023 Final CSK vs GT New Record :  29 मई 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल सीजन 16 का समापन हो गया। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले (IPL 2023 Final) में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों को तोड़ते हुए पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनने का कारनामा किया। अंतिम गेंद तक चले इस कांटे के मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस IPL सीजन मैदान पर कई सारे रिकॉर्ड बनते टूटते देखे गए और फाइनल मुकाबले में तो जिओ सिनेमा ने भी रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2023 Final CSK vs GT ने 3.2 करोड़ व्यूअर के साथ बनाया रिकॉर्ड 

इस सीजन जिओ सिनेमा आईपीएल का ऑफिशियल डिजिटल ब्रॉडकास्टर था। दर्शकों के लिए खुशखबरी के साथ जिओ सिनेमा ने पूरा सीजन बिना किसी सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में आईपीएल को स्ट्रीम करने की सुविधा दी। फाइनल मुकाबले में जिओ सिनेमा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.2 करोड़ व्यूअर हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों ने मैच देखा हो। सही मायनों में कहा जाए तो इस बार क्रिकेट फैंस ने भी जिओ सिनेमा के माध्यम से नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या से पता चलता है कि इस देश में क्रिकेट को लेकर किस प्रकार की दीवानगी है और IPL को क्यों दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कहा जाता है।

𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦! 🏆

Chennai Super Kings Captain MS Dhoni receives the #TATAIPL Trophy from BCCI President Roger Binny and BCCI Honorary Secretary @JayShah 👏👏 #CSKvGT | #Final | @msdhoni pic.twitter.com/WP8f3a9mMc

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

IPL 2023 Final CSK vs GT से पहले हॉट स्टार के नाम था रिकॉर्ड

बता दें इससे पहले दिग्गज डिजिटल ब्रॉडकास्टर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के नाम सबसे ज्यादा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड था। साल 2019 के आईसीसी वर्ल्डकप के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल।मुकाबले में 2.53 करोड़ दर्शकों ने देखा था। आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में ये रिकॉर्ड टूटने से बच गया था। मुंबई और गुजरात के बीच खेले गए करो ये मरो के मुकाबले में 2.5 करोड़ दर्शक रिकॉर्ड किए गए थे।

 जैसा की पहले ही उम्मीद की जा रही थी फाइनल मुकाबले में व्यूअरशिप रिकॉर्ड का टूटना तय माना जा रहा था। बारिश के चलते निर्धारित दिन की बजाय मैच रिजर्व डे में खेला गया और दर्शकों ने अपने क्रेज को कतई कम नहीं होने दिया। बता दें, इस बार व्यूअरशिप में जिओ सिनेमा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल फाइनल से करीब 5 दिन पहले ही जिओ सिनेमा ने इस IPL season में 1300 करोड़ व्यूअर हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

IPL 2023 Final CSK vs GT में दर्शकों के रिकॉर्ड के पीछे रही कई बड़ी वजह

इस बार अंदाजा लगाया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे है। ये एक बहुत बड़ी वजह थी कि दर्शक और माही के फैंस उन्हें आखिरी बार आईपीएल मैच में खेलता देख सकते थे। कोई भी क्रिकेट फैंस इस मौके को गंवाने का सोच भी नहीं सकता और धोनी की फैंस फॉलोविंग किसी से छुपी नहीं है। सीएसके की आन बान और शान कहे जाने वाले थाला महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैच के दौरान बैटिंग में कुछ नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए पर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीतकर उन्हें शानदार विदाई दी है। 

The interaction you were waiting for 😉

MS Dhoni has got everyone delighted with his response 😃 #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/vEX5I88PGK

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

इसके अलावा अपना दूसरा आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन खिताब जीतकर जबरदस्त फैन फॉलोविंग हासिल की थी। इस सीजन भी हार्दिक पंड्या की टीम खिताब की प्रबल दावेदार थी और नतीजा यही की मुकाबला आखिरी गेंद तक गया और फैंस को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिला। धोनी के फैंस उम्मीद कर रहे है कि वो इस लेजेंड को अगले साल भी आईपीएल खेलते देखेंगे और ऐसा होता है या नहीं इसके लिए आईपीएल 2024 का इंतजार करना होगा।

Story of IPL : जानिए कैसे शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी Cricket लीग आईपीएल, ललित मोदी एक आईडिया कैसे बना बिलियन डॉलर का ब्रांड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND Vs WI 2025: WTC 2025-27: India Stays Third Despite Win Over West Indies

IND Vs WI 2025: Even after this victory, India remained in third place in the World Test Championship 2025-27...

More Articles Like This