Sourav Ganguli Biopic : ये एक्टर निभाएगा दादा की बायोपिक में लीड रोल, 250 करोड़ है फिल्म का बजट

Must Read

Sourav-Ganguli-Biopic

Sourav Ganguli Biopic : सौरव गांगुली को भारतीय मॉडर्न क्रिकेट का जनक कहा जाता है और उन्होंने अपनी कप्तानी में जो बदलाव इंडियन क्रिकेटर्स के खेल में किया वो इस क्रांति ही थी।सौरव गांगुली को संन्यास लिए हुए लंबा वक्त हो गया है पर उन्ही फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। उनकी इसी फैन फॉलोविंग और स्टारडम की वजह से उनके ऊपर बायोपिक बनने वाली है और इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां सौरव गांगुली जिन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है उनकी बायोपिक के लिए एक्टर और डायरेक्टर न नाम फाइनल हो चुका है के जल्द ये फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है। 

Sourav Ganguli Biopic का  साल 2021 में हो गया था अनाउंसमेंट

सौरव गांगुली पर बनने वाली बायोपिक का ऑफिशियल अनाउंसमेंट साल 2021 में ही कर दिया गया था। फिल्म मेकर लव रंजन अपने प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले दादा की बायोपिक का निर्माण कर रहे है। कोविड और अन्य कारणों की वजह से फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है पर अब एक्टर का नाम फाइनल होने के बाद सौरव गांगुली ने भी हामी भर दी है।

आयुष्मान खुराना निभायेंगे Sourav Ganguli Biopic में लीड रोल

सौरव गांगुली की बायोपिक में बॉलीवुड के शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड रोल निभाने जा रहे है। पहले अभिनेता रणबीर कपूर का नाम इस फिल्म के साथ जोड़ा गया था पर उन्होंने इस बात से इंकार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कई महीनों से फिल्म के मेकर्स आयुष्मान खुराना से बातचीत कर रहे थे और अब ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया गया है कि विक्की डोनर फेम अभिनेता ही दादा का किरदार निभाएंगे। खास बात ये भी है कि आयुष्मान खुराना खुद लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं और यही बात सौरव गांगुली को काफी अच्छी लगी और उन्होंने अभिनेता के नाम पर हामी भर दी। डेट्स फाइनल होते ही एक बार फिर बड़ी जानकारियों के साथ फिल्म के मेकर्स इस बायोपिक को लेकर  ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करेंगे।

Sourav Ganguli Biopic के डायरेक्टर का नाम भी हुआ फाइनल 

बता दें, फिल्म के मेकर्स ऐश्वर्या रजनीकांत से इस फिल्म के डायरेक्शन को लेकर बातचीत कर रहे थे पर वो लाल सलाम के प्रोजेक्ट पर बिजी होने की वजह से इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ पाए अब इस फिल्म का निर्देशन  विक्रमादित्य मोटवानी करने वाले है । विक्रमादित्य मोटवानी सेक्रड गेम्स और जुबली जैसी वेब सीरीज के निर्देशन के लिए सुर्खियां बटोर चुके है। दादा पर बनने वाली इस बायोपिक का बजट करीब 250 करोड़ रुपए होने वाला है। फिल्म के मेकर्स और खुद सौरव गांगुली इस बायोपिक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते इस वजह से भी फिल्म की शुरुआत में थोड़ी देरी हो रही है।

कैसा रहा है सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर

सौरव गांगुली की गिनती दिग्गज और महान भारतीय कप्तानों में की जाती है। बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ साथ सौरव गांगुली अपने तीखे तेवरों के लिए भी जाने जाते है। कोच ग्रेग चैपल के साथ उनके विवाद को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई थी पर सौरव गांगुली अपनी बात पर अडिग रहे थे। सौरव गांगुली ने अपनी क्रिकेट जर्नी में कई उतार चढ़ाव देखे और उनका नाम आज भी बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। सौरव गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच और 311 वनडे मैच खेले है। टेस्ट मैच में उन्होंने 7212 रन तो वहीं वनडे मैचों में 11363 रन बनाए। फरवरी 2008 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सौरव गांगुली 3 साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे है। ( Sourav Ganguli Biopic )

Sara Tendualkar Latest Pics : समुन्दर किनारे मस्ती करती नजर आयी सचिन की लाड़ली, तस्वीरें हुई वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan Crush India in Just 23 Balls, Win by 4 Wickets

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan produced a stunning batting performance to defeat India by four wickets...

More Articles Like This