IPL T20 : आज का महा मुकाबला तय करेगा, चौथा योद्धा कौन होगा ?

Must Read

Untitled 1 20copy

आज का महा मुकाबला तय करेगा, चौथा योद्धा कौन होगा ? ये मुकाबला बेंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

CSK अपने 13 मैच में से 7 में जीत दर्ज कर चुकी है और चौथे स्थान पर काबिज है
वहीं RCB ने अपने खराब आरंभ को जहां उन्होंने अपने अधिकतर मुक़ाबले हारे थे
इसमें एक बड़ा सुधार दर्ज किया और किंग कोहली और साथी खिलाड़ियों ने जी जान लगाकर अपनी काबिलियत को दर्शाया है। RCB ने 2009 और 2016 की तरह इस बार भी लगातार अपने पांच मैच जीतने का कारनामा किया, 10वें स्थान से 7वें स्थान की उड़ान भरी है। और इस बार भी खुद को फाइनल में देखना और जितना चाहेंगे जो अब तक हो नही पाया है। वही ऋतु राज भी अपनी टीम के साथ CSK के परचम को और ऊंचा करना चाहेंगे,
यदि ऐसा होता है तो ये छठी बार चेन्नई सुपर किंग्स को ट्राफी उठाने की तरफ एक बड़ा कदम होगा। और पीला सागर एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को झूमने गाने के लिए उन पर छा जाना चाहेगा।
12

अब देखते है नंबर 18 का खेल:
किंग कोहली का जर्सी नंबर 18, आज की तारीख मई 18
RCB को जीत दर्ज करनी जरूरी है साथ ही साथ, वहीं अगर ये चेस करते हैं तो 18.1 ओवर में करना होगा।
और अगर क्षेत्र रक्षण करते हैं तो कम से कम  18 रनो से ज्यादा से विजयी होना होगा।
आईपीएल के इतिहास में 18 मई को RCB कभी हरी नही है।
आज फिर वही तारीख वही नंबर एक नए सवाल के साथ क्रिकेट प्रेमियों के सामने है।
समय की गहराई में छुपा है सब रहस्य। कुछ और आंकड़े ; पांच बार की विजेता CSK  के खिलाफ RCB के रिकॉर्ड कुछ अच्छे नहीं दिखते, अब तक ये 32 बार आमने सामने आ चुके है और सिर्फ 10 बार ही जीत हासिल हुई है RCB को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पकड़ा भारी रखा है 21 बार RCB को हरा कर, जबकि एक मुकाबला बे नतीजा रह है अब तक।
मौसम भी योगदान दे सकता है शुक्रवार दिन भर बादल रहे है और संभावना है की आ सकती है बारिश। और मुश्किल हो जायेगा RCB का सफर।
222

   अभी तक  तीन टीमें अपनी योग्यता साबित कर चुकी है
  1. पहली कोलकाता नाइट राइडर्स,
  2. दूसरी राजस्थान रॉयल्स और तीसरी है सनराइजर हैदराबाद।
तो समय बताएगा कौन होगा चौथा योद्धा।
आज की महा भिडंत जरूर देखे अगली जानकारी के साथ फिर मिलेंगे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan Crush India in Just 23 Balls, Win by 4 Wickets

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan produced a stunning batting performance to defeat India by four wickets...

More Articles Like This