Smriti Mandana Net Worth and Lifestyle 2023: करोड़ों कमाती है और आलिशान लाइफ जीती है ये ‘नेशनल क्रश’ स्मृति मंधाना

Must Read

Smriti-Mandana-Net-Worth-and-Lifestyle-2023

Smriti Mandana Net Worth and Lifestyle : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भारत में नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है। यह बात सच है कि स्मृति मंधाना जब मैदान पर उतरती है सामने वाली टीम के छक्के छुड़ा देती हैं। लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करने वाली इस क्रिकेटर को बैटिंग करते देख सामने वाली टीम की बोलती बंद हो जाती है। यह बात सच है कि मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाली यह महिला क्रिकेटर आज अपने बल्ले से आग लगाना बखूबी जानती है। हालांकि क्या आपको पता है कि स्मृति की क्रिकेट के जरिए खूब कमाई भी होती है और 26 साल की Smriti Mandana अपने दम पर करोड़ों की मालकिन हैं। उनकी सलामी बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है और वह भी खेल से कहर ढाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। 

WPL में मिली करोड़ों में फीस

कम समय में स्मृति ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह T20, वनडे और टेस्ट सीरीज को भी खेल चुकी हैं। 2013 में उन्हें टी20 और वनडे में खेलने का मौका मिला था वहीं 2014 में टेस्ट सीरीज को खेल अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यही नहीं डब्लूपीएल (WPL) में स्मृति को 3.40 करोड़ में खरीदकर आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। बल्लेबाजी के कारण उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई उनकी बैटिंग की बोलती दुनिया भर में कायम है।

Smriti Mandana है इतने करोड़ की मालकिन (Net Worth )

स्मृति को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। मैदान पर रन बनाने से लेकर नेट वर्थ के मामले में वह काफी आगे हैं। रिपोर्ट की माने तो स्मृति मंधाना अपने भाई से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आज इस फील्ड में माहिर हो चुकी हैं। रिपोर्ट की माने तो स्मृति मंधाना की टोटल नेट वर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये हैं जो उन्होंने ब्रांड एंड्रॉसमेंट और क्रिकेट से कमाती हैं। 

BCCI से मिलते हैं लाखों रुपये

स्मृति मंधाना की कमाई BCCI से मिलने वाली फीस से भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति को बीसीसीआई सालाना 50 लाख रुपये फीस के तौर पर देती है और वहीं उन्हें हर मैच के लिए अलग से चार्ज किया जाता है। स्मृति टीम इंडिया की उप कप्तान है और वह ओपनिंग बल्लेबाज हैं ऐसे में हर मैच के लिए उन्हें तगड़ी फीस दी जाती है। 

ब्रांड्स से भी होती है स्मृति की कमाई (Smriti Mandana Net Worth)

स्मृति मंधाना कई महंगे ब्रांड्स को प्रोमोट करती हैं और इससे लाखों की कमाई करती है। इस महिला क्रिकेटर के पास मान्यवर, गार्नियर, नाईक, रेड बुल, बाटा हुंडई सहित कई महंगे ब्रांड्स हैं जिन्हें एंड्रॉस कर स्मृति की कमाई होती है। एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए वह लाखों चार्ज करती हैं। वहीं अगर गौर करें तो स्मृति की एक महीने की कमाई करीब 5 लाख रुपये हैं वहीं सलाना कमाई लगभग 2.5 करोड़ है। 

लग्जरी गाड़ियों और घर की मालकिन हैं स्मृति (Net Worth and Lifestyle)

रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति के पास दो महंगी गाड़ियां हैं जिसमें हुंडाई क्रेटा करीब 17 लाख रुपये की है वहीं करीब 9 लाख की मारुति स्विफ्ट डिजाइर है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उनके पास बीएमडब्ल्यू भी है लेकिन इस बारे में सिर्फ अटकलें ही हैं। इसके अलावा स्मृति के पास दो आलीशान घर है जिसमें से एक दिल्ली तो दूसरा मुंबई में है। स्मृति के पास एक कैफे भी है जिसका नाम है SM18 जो उनके होम टाउन में है। इन प्रोपर्टीज की स्मृति मालकिन हैं। (Smriti Mandana and Lifestyle)

Social Media पर राज करती हैं Smriti Mandana

स्मृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि स्मृति काफी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं। Smriti Mandana दुनियाभर में खूबसूरत फीमेल क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल है और सबूत है सोशल मीडिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्मृति की कमाई सोशल मीडिया से भी होती है।

Yashasvi Jaiswal Net Worth : टेंटों में सोकर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल अब है करोड़ों के मालिक, जानिये कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This