Star cricketers Wives : ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ है ये स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां, खुद की बनाई है अलग पहचान

Must Read

Star-cricketers-Wives

Star cricketers Wives : भारतीय क्रिकेटर्स की अपनी एक पहचान है और लोग उन्हें दिलों जान से चाहते हैं। क्रिकेटर्स की फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलरिटी है और वो इनकी निजी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। अगर इन क्रिकेटर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी खूबसूरत पत्नी का नाम आना लाजमी है जो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। जी हां कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनकी वाइफ लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। Anushka Sharma के अलावा इस लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो खूबसूरती में मॉडल और एक्ट्रेस को मात देती हैं। ये क्रिकेटर्स वाइफ काफी चर्चा में रहती हैं और उनकी खूबसूरती देख लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली की पत्नी है और उन्हें तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन अगर और क्रिकेटर वाइफ की बात करें तो लिस्ट में कई नाम शामिल है।

अनुष्का शर्मा

Virat Kohli की पत्नी अनुष्का शर्मा फिलहाल एक बेटी वामिका की मां है लेकिन खूबसूरती और स्टाइल के मामले में वह और उनका नाम अपने आपमें काफी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को दुनियाभर में किसी पहचान की कोई जरूरत नहीं है। अनुष्का पॉपुलरिटी के मामले में विराट कोहली को टक्कर देती हैं। यह बात सच है कि अनुष्का बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 

साक्षी धोनी

क्रिकेटर जो अपनी खेल से लोगों को खूब इंप्रेस करते हैं और फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है वह है Mahendra Singh Dhoni । एम एस धोनी वह नाम है जो बच्चों के बीच भी काफी पॉपुलर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी काफी खूबसूरत हैं। जी हां, साक्षी की खूबसूरती को देख एमएस धोनी उन पर दिल हार बैठे थे और वह फिलहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। कपल की एक बेटी भी है उसका नाम जीवा है और दोनों अपनी बेटी को खूब प्यार करते हैं। Sakshi Dhoni काफी खूबसूरत है और वह आए दिन अपने पति को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। कई इवेंट्स में भी साक्षी को एम एस धोनी के साथ स्पॉट किया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर एम एस धोनी से शादी की थी। 

धनश्री चहल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर धनश्री काफी चर्चित नाम है और लोग उनके डांस के कायल हैं। पेशे से धनश्री एक कोरियोग्राफर है और वह कई स्टार्स के साथ इस प्रोफेशन में काम कर चुकी हैं। Dhanshree Verma चहल की पत्नी है और दोनों डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से धनश्री सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। क्रिकेटर की वाइफ होने के अलावा कोरियोग्राफी से धनश्री आए दिन सुर्खियों में होती हैं। उनके डांस के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। 

प्रियंका चौधरी

Suresh Raina को किसी पहचान की जरूरत नहीं है क्योंकि क्रिकेट की दुनिया में उनका एक अलग नाम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पत्नी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं है। जी हां, रैना की पत्नी का नाम Priyanka chaudhary Raina है ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि अपने पेशे में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और नीदरलैंड में कई बैंक में आईटी इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी हैं। क्रिकेटर की वाइफ होने के अलावा उनकी अपनी अलग पहचान है। खूबसूरती और स्टाइल के मामले में भी प्रियंका का कोई जवाब नहीं है। 

दीपिका पल्लीकल

भारतीय क्रिकेटर Dinesh Kartik की पत्नी दीपिका पल्लीकल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। देश के टॉप टेन पॉपुलर स्कवैश प्लेयर्स की लिस्ट में दीपिका का नाम शामिल है। अपने पेशे से ही नहीं बल्कि स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी Dipika Pallikal तहलका मचाती हैं।दिनेश कार्तिक की वाइफ होने के अलावा भी उनकी अपनी एक अलग पहचान है जिसकी वजह से दुनिया उन्हें जानती हैं। उपलब्धि और पॉपुलरिटी के मामले में दीपिका को क्रिकेटर की वाइफ नहीं बल्कि उनके काम की वजह से जाना जाता है।

Top 5 stylish Cricketers : ये है इंडिया के सबसे स्टाइलिश स्टार क्रिकेटर्स, लड़कियां है इन पर फ़िदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IPL 2026: Punjab Kings or Gujarat Titans—Who Holds the Upper Hand in Head-to-Head Encounters?

IPL 2026: This match between the two teams will be played in New Chandigarh.IPL 2026: The thrilling season of...

More Articles Like This