Cute Daughters of Star Cricketers: प्यारी बेटियों के कूल डैड है ये दिग्गज खिलाड़ी, बाप-बेटी में है खास बॉन्डिंग

Must Read

Cute-Daughters-of-Star-Cricketers

Cute Daughters of Star Cricketers : भारत में क्रिकेट को लेकर फैंस की दीवानगी की कोई सीमा नहीं है। Team India के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को स्टार माना जाता है और उनके शानदार प्रदर्शन पर जहां देश झूम उठता है वहीं उन्हें खराब खेलने पर दुख भी बहुत होता है। क्रिकेटर के करियर के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते है। उनकी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ी खबरें भी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें भगवान ने बेहद खूबसूरत और प्यारी बेटियों से नवाजा है। बीते कुछ सालों में कई बड़े क्रिकेटरों के घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है और इनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई है।

1. विराट कोहली – 

भारत के स्टार क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। विराट और अनुष्का के घर 11 जनवरी साल 2021 को बेबी गर्ल का जन्म हुआ जिनका नाम इन्होंने Vamika रखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर विराट अनुष्का अपनी बेबी गर्ल के साथ तस्वीरें शेयर कर रहते है।

2. रोहित शर्मा – 

हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma ने 13 दिसंबर  साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। 30 दिसंबर साल 2018 में रोहित और रितिका ने अपने घर नन्ही परी का वेलकम किया और उन्होंने अपनी इस प्यारी बेटी का नाम Samaira रखा है। अक्सर रितिका सजदेह अपनी बेटी के साथ साथ टीम इंडिया के मैचों और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मैचों में रोहित शर्मा को चीयर्स करती नजर आती है। सोशल मीडिया पर भी रोहित और रितिका आए दिन अपनी बेटी के साथ खूबसूरत और मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते है।

3. महेंद्र सिंह धोनी – 

कैप्टन कूल यानी माही भी एक सुपर क्यूट बच्ची के डैड है। धोनी ने 4 जुलाई साल 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी से शादी की थी। 6 फरवरी साल 2015 में धोनी परिवार में खूबसूरत बेबी गर्ल का जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने जीवा रखा। सोशल मीडिया पर Mahendra Singh Dhoni संग उनकी बेटी Jiva की प्यारी तस्वीरें खूब वायरल होती है। आईपीएल के बड़े मंच पर भी धोनी अपने परिवार संग नजर आए है और उनका अपनी बेटी के लिए प्यार भी किसी से छुपा नहीं है।

Star cricketers Wives : ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ है ये स्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां, खुद की बनाई है अलग पहचान

4. हरभजन सिंह – 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Harbhajan Singh ने 19 अक्टूबर साल 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की थी। दोनों के घर 27 जुलाई 2016 को बेबी गर्ल का जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने हिनाया हीर प्लाहा (Hinaya heer Plaha) रखा है। इसके बाद 10 जुलाई 2021 को उनके घर बेबी बॉय का भी जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है। हरभजन सिंह अक्सर अपनी बेटी संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है।

5. गौतम गंभीर – 

भारत के स्टार क्रिकेटरों में शुमार gautam Gambhir एक नहीं बल्कि दो – दो बेटियों के पिता है और उनकी दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत है। गौतम गंभीर ने 28 अक्टूबर साल 2011 में नताशा जैन से शादी की थी और इनके घर 1 मई 2014 को पहली बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने आजीन (Aazeen)रखा है। इसके बाद 21 जून 2017 में गौतम और नताशा दूसरी बेटी के पेरेंट्स बने जिसका नाम इन्होंने अनाइजा (Anaiza) रखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी बेटियों के खूबसूरत नामों की चर्चा भी खूब होती है।

6. सौरव गांगुली – 

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष Saurav Ganguli भी एक खूबसूरत बेटी के पिता है जिसका नाम सना गांगुली है। Sana Ganguli का जन्म 3 नवंबर 2001 को हुआ था और वो अब 22 साल की हो चुकी है। क्रिकेट से दूर सना गांगुली अपनी मॉम डोना गांगुली की तरह प्रोफेशनल डांसर बनना चाहती है और उन्होंने कई डांस फॉर्म में महारत हासिल किया है।

Yashasvi Jaiswal Net Worth : टेंटों में सोकर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल अब है करोड़ों के मालिक, जानिये कमाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Campbell Thompson : Campbell Thompson’s 8/25 Rocks Bangladesh

Campbell Thompson : South Australia's 22-year-old left-arm fast bowler exposed Bangladesh's batting vulnerabilities ahead of the first Test.Cricket Australia...

More Articles Like This