Virat Kohli Security : बॉडीगॉर्ड को 1.2 करोड़ की सैलरी देते है विराट कोहली , जानिये क्या है खास

Must Read

Virat-Kohli-Security


Virat Kohli Security : भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली दुनिया की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक है। फैंस के बीच दीवानगी ऐसी कि स्टेडियम में अक्सर कोहली – कोहली के नारे लगते भी देखे जाते है। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार होते है पर ये स्टारडम कई जगह काफी मुसीबत भी खड़ी करता है। हाल ही में आईपीएल सीजन 16 के एक मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर ग्राउंड में पहुंच गया और विराट कोहली से जाकर  मिला। अब ये चीजें देखने में तो अच्छी लगती है पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठ जाते है। टीम इंडिया जहां भी मैच खेलने जाती है वहां तो टीम के साथ सुरक्षा होती है पर क्या आप जानते है Virat Kohli अपनी पर्सनल Bodygaurd पर बहुत मोटी रकम खर्च करते है।

कौन संभालता है Virat Kohli की Security 

विराट कोहली जितना बड़ा नाम है उसमे शोहरत तो है पर वो आम लोगों की तरह कहीं भी आसानी से घूम फिर नहीं सकते। उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। सेल्फी, ऑटो ग्राफ आदि के लिए फैंस लड़ने पर भी उतारू हो जाते है। ऐसे में निजी सुरक्षा बेहद जरूरी है। मैदान पर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले विराट की पर्सनल Security का जिम्मा Prakash Singh के पास है। लोग इन्हें सोनू के नाम से भी जानते है। ये काफी समय से विराट कोहली की सुरक्षा का जिम्मेदारी संभाल रहे है और ऑफ द फील्ड जहां भी विराट जाते है ये शख्स साए की तरह उनके साथ रहता है। भारी भरकम डीलडौल वाले प्रकाश सिंह किसी चट्टान की तरह विराट के साथ रहते है ताकि कोई बिना उनकी इजाजत के उनके आसपास भी न फटक सके।

Anushka Sharma की सालों से कर रहे है Security 

प्रकाश सिंह विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए सालों से पर्सनल बॉडीगार्ड का काम कर रहे है। जब विराट और अनुष्का की शादी हो गई तो प्रकाश सिंह उर्फ सोनू की जिम्मेदारी अनुष्का संग विराट कोहली की सुरक्षा की भी हो गई। विराट और अनुष्का प्रकाश सिंह को फैमिली मेंबर की ही तरह मानते है और उनके खास मौकों पर परिवार की तरह शामिल होते है। जब भी विराट और अनुष्का घर से बाहर जाते है प्रकाश सिंह इस सेलिब्रिटी कपल के साथ ही होते है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश सिंह को Virat और Anushka की तरफ से सालाना 1.2 करोड़ रुपए सैलरी दी जाती है। इसके अलावा उन्हें बोनस , कार और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती है। बेशक जितनी सैलरी प्रकाश सिंह को मिलती है उतनी तो आम तौर पर किसी कंपनी के सीईओ को भी नहीं मिल पाती है पर इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बेहद सतर्कता का काम है।

टीम इंडिया के साथ क्या होती है Security

Virat Kohli की पर्सनल सिक्योरिटी के अलावा अगर टीम इंडिया के बारे में बात की जाए तो मैच के दौरान और होटल से ग्राउंड आते जाते वक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस बल, सीआईएसएफ की टीम और गृह मंत्रालय की तरफ से लगाए गए सुरक्षाबलों द्वारा निभाई जाती है। कई मौकों पर स्पेशल फोर्स के जवान भी खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करते है। विदेशों में क्रिकेट टूर के दौरान सुरक्षा का जिम्मा आयोजक, बीसीसीआई और आईसीसी के कंधों पर होता है।

Virat Kohli Net Worth 2023 : बंगले, रेस्टोरेंट, करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों का काफिला, क्रिकेट के अंबानी है विराट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Gill Copies a Blow on the Elbow in Practice; Kohli, Rohit Look Sharp in the Nets as West Indies Stay Off the Field

Shubman Gill took a painful hit on the elbow during Friday's training session (ind vs wi), but the India...

More Articles Like This