Mahendra Singh Dhoni Net worth 2023 : 200 जिम, 100 बाइक्स और CSK से हर साल मिलते है इतने करोड़, ये है माही की कमाई

Must Read

Mahendra-Singh-Dhoni-Net-worth-2023


Mahendra Singh Dhoni Net worth 2023 : महेंद्र सिंह धोनी अगर इंडियन क्रिकेट की बात करें तो यह नाम आज भी टॉप पर है। भले ही क्रिकेट को कितने साल भी हो जाए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट लवर्स के लिए किसी भगवान से कम नहीं है और यह बात सच है कि फैंस माही की पूजा करते हैं क्योंकि वह उन्हें अपना भगवान मानते हैं। दुनिया में लोगों के बीच उनकी पॉपुलरिटी ही है जिसकी वजह से वह दुनिया के टॉप मोस्ट खिलाड़ियों में शुमार हैं। जी हां, Mahendra Singh Dhoni की Net worth 2023 जानकर आप चौक जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कितनी संपत्ति के मालिक है महेंद्र सिंह धोनी। 

MSD का IPL में जलवे हैं बरकरार

माही लोगों को इंप्रेस करने के लिए हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। यह बात सच है कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हैं और धोनी Chennai Superkings के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। फैंस माही को खेलते देखकर काफी खुश हो जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही धोनी ने सन्यास ले चुके हैं लेकिन वह लोगों के दिलों पर कब्जा करने में सन्यास नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी दीवानगी लोगों के बीच किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 

Mahendra Singh Dhoni की ब्रांड एंड्रोसमेंट से होती है कमाई 

महेंद्र सिंह धोनी की कमाई की बात करें तो उनकी कमाई का मुख्य स्रोत अभी भी क्रिकेट ही है और इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से ही कमाई करते हैं। वही रिपोर्ट की मानें तो हर मैच जीतने के बाद उन्हें 4 मिलियन डॉलर चार्ज किया जाता है। वही MSD की ब्रांड एंड्रोसमेंट से लगभग 27 मिलियन डॉलर कमाई होती है। अगर माही की कमाई की बात करें तो 1 महीने में करीब 4 करोड रुपए कमाते हैं वहीं सालाना कम से कम 50 करोड़ की आमदनी होती है।

IPL से भी होती है MSD की कमाई

वही CSK टीम माही 12 करोड़ में बोली लगाकर अपनी टीम में जगह दी है और माही को इसके लिए मोटी रकम चार्ज की जाती है। यही वजह है कि माही आईपीएल में मोस्ट चार्ज करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह आईपीएल टीम में हिस्सेदारी से कमाते हैं और इसके जरिए भी उनकी कमाई होती है। 

Mahendra Singh Dhoni की Net Worth है चौंकाने वाली

अगर महेंद्र सिंह धोनी की नेट वर्थ की बात करें तो वह 127 मिलियन डॉलर के मालिक है। वहीं अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो माही की नेट वर्थ1040 करोड़ है। ये पैसे महेंद्र सिंह धोनी ने मेहनत और लगन से हासिल किए हैं और उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि वह ना सिर्फ क्रिकेट के मामले में बल्कि नेट वर्थ के मामले में भी काफी आगे हैं। यह बात सच है कि माही की क्रिकेट में जो पहचान है और इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना शायद संभव नहीं हो।

Shubhman Gill Net worth and Lifestyle : आलिशान गाड़ियों के शौक़ीन है शुभमन गिल, लव लाइफ को लेकर भी है सुर्खियां

बॉयोपिक M.S. Dhoni: The Untold Story से हुई थी करोड़ो में कमाई

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी खासियत उन्हें औरों से अलग बनाती है। यही वजह है कि उनकी जिंदगी पर फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story बनाई गई थी जिसकी खूब कमाई हुई थी। अगर रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए धोनी को 30 करोड़ चार्ज किए गए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

महंगी कार और बाइक के मालिक हैं MS Dhoni car and bike collection

अगर MSD के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास दुनिया की कई महंगी गाड़ियां है जिसमें पोर्श 911 (Porsche 911), ऑडी (Audi), मर्सिडीज (Mercedes), Mitsubishi, पजेरो (Pajero) और रेंज रोवर (Range Rover) शामिल है। वहीं माही के बाइक कलेक्शन की बात करें तो यह लिस्ट वाकई काफी दिलचस्प है। रिपोर्ट की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी के पास लगभग 100 बाइक है जिसकी कीमत अलग-अलग है। धोनी के कलेक्शन में उनकी सबसे पुरानी बाइक भी शामिल है वहीं उनके पास दुनिया की सबसे महंगी बाइक भी है। अगर धोनी के शौक की बात करें तो उन्हें बाइक काफी पसंद है और कार से ज्यादा बाइक खरीदना पसंद करते हैं।

करोड़ों कीमत में है आलीशान घर

Mahendra Singh Dhoni एक आलीशान घर के मालिक है जो देहरादून में है। अगर रिपोर्ट की माने तो मॉडर्न सुख सुविधाओं से लैस इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ है। अगर घर, गाड़ियां और ब्रांड एंडोर्समेंट को छोड़ दिया जाए तो धोनी की कमाई का जरिया है क्योंकि उन्होंने कई जगह पर अपना इन्वेस्टमेंट किया है।

कई बिजनेस में इंवेस्मेंट कर चुके हैं MSD

अगर रिपोर्ट की माने तो महेंद्र सिंह धोनी देशभर में करीब 200 जिम सेंटर को चला रहे हैं। ये स्पोर्ट्स फिट प्राइवेट लिमिटेड नाम से है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी एक आलीशान होटल के भी मालिक है जिसका नाम होटल माही रेसिडेंसी है। इसके अलावा माही रांची फुटबॉल क्लब के भी मेंबर है और उन्होंने यहां पर भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसके अलावा भी माही ने कई बिजनेस में इन्वेस्टमेंट किया है और इससे उनकी लगातार कमाई हो रही है। (Mahendra Singh Dhoni Net worth 2023)

Suryakumar Yadav Net Worth 2023 : 1 साल में 300 फ़ीसदी बढ़ी सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू, नेटवर्थ में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Andre Russell Bids Goodbye: Just 2 Matches Left : T20 World Cup

T20 World Cup :The West Indies Cricket Board has announced its 16-member squad for the five-match T20 International series...

More Articles Like This