Mahendra Singh Dhoni Investments : दिग्गज खिलाडी के साथ – साथ तगड़े बिजनेसमैन भी है माही, इन बड़ी कंपनियों के है मालिक

Must Read

Mahendra-Singh-Dhoni-Investments


Mahendra Singh Dhoni Investments : दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ियों में लिया जाता है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके है पर आईपीएल खेलते है। हाल ही में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीता। भले ही धोनी अब क्रिकेट कम खेलते है पर कमाई के मामले में उनकी गिनती सबसे अमीर क्रिकेटरों में की जाती है। क्रिकेट के अलावा धोनी बड़े बिजनेसमैन भी है। Mahendra Singh Dhoni एक बड़ा बिजनेस नेटवर्क संभालते है और करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक भी है। आज हम आपको बताने वाले है धोनी के बिजनेस के बारे में और उनके कारोबार से जुड़ी ऐसी जानकारी जो बेहद कम फैंस जानते है।

1000 करोड़ से ऊपर के मालिक है Mahendra Singh Dhoni (Networth)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी 1040 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक है। आईपीएल के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी कमाई करते है। साथ ही उनके कई सारे बिजनेस है और बड़ी कंपनियों में इन्वेस्टमेंट भी है जिससे उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है। कह सकते है कि धोनी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड दोनों ही जगह सुपरहिट है।

स्पोर्ट्स कंपनी में MSD की हिस्सेदारी 

Mahendra Singh Dhoni की स्पोर्ट्स के प्रति दिलचस्पी जगजाहिर है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं धोनी को दूसरे खेलों में भी काफी रुचि है। MSD की रीति स्पोर्ट्स (Riti Sports) नाम की कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। ये एक मैनेजमेंट कंपनी है जो दुनियाभर के कई बड़े स्पोर्ट्स पर्सन्स की मैनेजमेंट का काम संभालती है। साथ ही ये कंपनी स्पोर्ट्स इवेंट में भी हिस्सेदारी रखती है।

फूड एंड बेवेरेजिस में MSD का Investment

स्टार्टअप को बढ़ावा देने में भी धोनी की काफी दिलचस्पी है और उन्होंने 7 इन Brews नाम की एक कंपनी में तगड़ा निवेश किया है। इसके अलावा कॉप्टर नाम की चॉकलेट कंपनी में भी धोनी ने हिस्सेदारी खरीदी है। इस कंपनी की ब्रांड लॉचिंग का काम खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया था।

Mahendra Singh Dhoni Net worth 2023 : 200 जिम, 100 बाइक्स और CSK से हर साल मिलते है इतने करोड़, ये है माही की कमाई

दूसरे स्पोर्ट्स इवेंट में भी धोनी का Investment

महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल इवेंट इंडियन सुपर लीग में खेलने वाली टीम चेन्नईयिन एफसी के मालिक है और इसके अलावा उन्होंने हॉकी टीम के साथ भी अपना इन्वेस्टमेंट किया है। क्रिकेट के अलावा उनकी फुटबॉल के प्रति दीवानगी कई मौकों पर देखने को मिली है।

फिल्म इंडस्ट्री में भी आजमाया है हाथ 

Mahendra Singh Dhoni  के ऊपर बनी फिल्म एमएसडी – द अनटोल्ड स्टोरी जबरदस्त हिट हुई थी और धोनी ने खुद फिल्म की स्टारकास्ट के साथ इस मूवी का प्रमोशन किया था। उसके बाद से माही की इंटरेस्ट सिनेमा की तरफ भी बढ़ा और उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस (Dhoni entertainment) भी शुरू किया है। ये प्रोडक्शन हाउस दिग्गज फिल्म निर्माताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ रहा है।

होटल और टेक इंडस्ट्री में भी है MSD का Business

महेंद्र सिंह धोनी का उनके होमटाउन रांची में एक शानदार होटल है। इसके अलावा भी उनका कई बड़ी होटल चैन में इन्वेस्टमेंट है जो दुनियाभर में ऑपरेट करते है। साथ ही धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस नाम की एक टेक स्टार्टअप कंपनी में भी फंड इन्वेस्टमेंट किया है। ये कम्पनी मुख्य रूप से ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इसके अलावा रियल एस्टेट में भी धोनी का इन्वेस्टमेंट है।

तो जैसा की आपने जाना Mahendra Singh Dhoni जबरदस्त क्रिकेट प्लेयर होने के साथ – साथ शानदार बिजनेसमैन भी है। जिस तरह धोनी की कमाई बढ़ रही आने वाले समय में उनका बिजनेस का कारोबार और बड़ा होता दिखाई दे रहा है। (Mahendra Singh Dhoni Investments)

Mahendra Singh Dhoni Bike Collection : माही के कलेक्शन में शामिल हुई ये धमाकेदार बाइक्स, जानिये खास बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

CSK vs SRH IPL 2025: Dhoni’s 400th T20 Match, Power Plays & Pivotal Moments – A Nail-Biting Clash!

CSK vs SRH IPL 2025: In what promises to be a high-voltage IPL 2025 showdown, Chennai Super Kings (CSK)...

More Articles Like This