Suresh Raina Net Worth 2023 : CSK के ‘चिन्ना थाला’ के इतने करोड़ के मालिक, जानिये Mister IPL सुरेश रैना की नेट वर्थ

Must Read

Suresh-Raina-Net-Worth-2023

 

Suresh Raina Net Worth 2023 : लगातार 33 साल तक शानदार पारी खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके सुरेश रैना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में इस बात को कई बार साबित कर दिया है कि कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता चाहे कितने भी खिलाड़ी आए और जाएं। IPL हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट सुरेश रैना की बल्लेबाजी और स्पिनिंग दोनों हमेशा चर्चा में रही है। यही वजह है कि इतने शानदार करियर के बाद उनकी नेट वर्थ भी तो टॉप क्रिकेटर्स में से एक है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में काफी कमाई की है और यह उन्हें दुनिया के टॉप अमीर खिलाड़ी में शामिल करता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कितनी है Suresh Raina की Net Worth 2023।

IPL में भी रहा है जलवा

इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा Suresh Raina आईपीएल टीम Chennai Super Kings के लिए भी खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक खिलाड़ी की बात करें तो इसमें सुरेश रैना का नाम टॉप पर है। यह बात सच है कि क्रिकेट से उन्हें एक खास पहचान मिली है जिसे एक क्रिकेट लवर्स ही समझ सकता है लेकिन यह बात भी सच है कि सुरेश रैना ने अपनी यह पहचान कड़ी मेहनत और लगन से बनाई है। सुरेश रैना को आज लोग किस तरह चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। अगर आईपीएल की बात करें तो 2021 में सुरेश रैना को CSK ने करीब 12 करोड़ में बोली लगाकर अपनी टीम में जगह दी थी। अब सुरेश रैना इस टीम से नहीं खेल रहे हैं।

Suresh Raina इतने करोड़ के हैं मालिक (Suresh Raina Net Worth 2023)

बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्पिन बॉलिंग करने वाले सुरेश रैना अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। यह बात सच है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और फैन्स के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। वह लंबे समय तक Indian Cricket Team की कप्तानी भी कर चुके हैं। अगर सुरेश रैना की नेट वर्थ की बात करें तो इस क्रिकेटर की नेट वर्थ लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो सुरेश रैना करीब 200 करोड रुपए के मालिक हैं। रिपोर्ट की माने तो उनकी 1 महीने की कमाई लगभग एक करोड रुपए हैं। यह बात सच है कि उन्होंने अपने करियर में नाम ही नहीं कमाई भी की है।

ब्रांड एंड्रोसमेंट से होती है कमाई

Suresh Raina की Income की बात करें तो उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत क्रिकेट ही है। उनकी IPL से भी कमाई हो जाती है लेकिन इसके अलावा वह ब्रांड इंडोर्समेंट से पैसे कमाते हैं। रिपोर्ट की मानें तो सुरेश रैना की ब्रांड वैल्यू काफी अधिक है और वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में उनकी काफी लोकप्रियता है और यही वजह है कि एंड्रोसमेंट के जरिए उनकी मोटी कमाई होती है। फिलहाल उनके पास कई महंगे ब्रांड हैं।

Star Sports Top 5 Female Anchors in IPL 2023 : ये हैं स्टार स्पोर्ट्स की खूबसूरत फीमेल एंकर्स IPL 2023

घर और कार कलेक्शन – Suresh Raina Car collection

सुरेश रैना की घर की बात करें तो उनके पास गाजियाबाद में एक आलीशान है जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ है। वहीं सुरेश रैना के पास गाड़ियों का कलेक्शन छोटा है और वह पोर्श बोक्टि एस (Porsche Boxter S) और मेर्सेडीज (Mercedes)  जैसी कारों को अपने कलेक्शन में शामिल चुके हैं। उनकी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

कई प्रोजेक्ट्स में रैना ने किया है इंवेस्मेंट

Suresh Raina की Net worth और Income भी कई चीजों पर डिपेंड करती है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है जिससे उनकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। उनकी कई कम्पनियां भी हैं। इसके अलावा सुरेश रैना एक एनजीओ भी सपोर्ट करते हैं और इसके मालिक हैं। यह एनजीओ गरीब बच्चों के लिए है जो उनकी बेटी के नाम पर है।

निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहते हैं सुरेश रैना

Suresh Raina अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं और वह आए दिन तस्वीरों को शेयर करते हैं।क्रिकेटर भले ही क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन वह फैंस के दिलों में अभी भी खास जगह रहते हैं और उन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। सुरेश रैना ने अपनी एक खास पहचान बनाई है और उनकी Mahendra Singh Dhoni से दोस्ती काफी चर्चा में रहा है। यही वजह है कि धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद ही सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से सन्यास ले लिया। हालांकि बाद में दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दी सुरेश रैना काफी चर्चा में है। (Suresh Raina Net Worth 2023)

Suryakumar Yadav Net Worth 2023 : 1 साल में 300 फ़ीसदी बढ़ी सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू, नेटवर्थ में दिग्गजों को छोड़ा पीछे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan Crush India in Just 23 Balls, Win by 4 Wickets

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026: Pakistan produced a stunning batting performance to defeat India by four wickets...

More Articles Like This